Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 ऐसे भारतीय क्रिकेटर जो महान कप्तान साबित हो सकते थे लेकिन नहीं मिला ज्यादा मौका

भारतीय टीम के क्रिकेट इतिहास में कई शानदार कप्तान रहे हैं. जिनमे कपिल देव, एमएस धोनी, सौरव गांगुली, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ियों का नाम आता हैं.

भारत के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे, जो भारत के कप्तान बन सकते थे, लेकिन इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम की कप्तानी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला था. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे.

गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर को भारत की कप्तानी करने का मौका 6 वनडे मैचों में मिला था. गौतम गंभीर की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह सभी 6 मैच जीते थे. उनकी कप्तानी हमेशा से ही काफी अच्छी रही हैं वह अपनी कप्तानी में हमेशा सकरात्मक सोच के साथ ही उतरते हैं.

आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया था और केकेआर को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाया था.

उनकी घरेलू टीम दिल्ली ने भी उनकी कप्तानी में काफी सफलता हासिल की हुई हैं. वह भारत की कप्तानी करते हुए एक महान कप्तान साबित हो सकते थे, लेकिन एमएस धोनी के टीम का कप्तान होने के कारण उन्हें भारत की टीम की कप्तानी करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया था.

अजय जडेजा 

अजय जडेजा भी भारत के एक महान कप्तान साबित हो सकते थे. उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी 13 वनडे मैचों में की हैं. जिसमे से भारतीय टीम ने कुल 8 मैच जीते हुए हैं.

उनकी कप्तानी भी शानदार थी. उनकी कप्तानी में फिल्ड प्लेसिंग व बोलिंग चेंज काफी अच्छे रहते थे. वह खुद भी अपनी कप्तानी में काफी एक्टिव रहते थे.

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग भी भारत के काफी अच्छे कप्तान साबित हो सकते थे. उनकी कप्तानी में भारत ने 12 वनडे मैचों में से 7 मैच जीते हुए हैं. वह भी एक आक्रामक कप्तान थे. उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट मैचों में भी कप्तानी की हुई हैं.

सहवाग की सोच हमेशा आक्रामक कप्तानी करते थे वह विपक्षी टीम को अपनी कप्तानी से हमेशा दबाव में रखते थे. सहवाग आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी लम्बे समय तक कर चुके हैं.

रवि शास्त्री 

रवि शास्त्री भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ 11 वनडे मैचों में ही भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था. रवि शास्त्री भी एक बेहतर कप्तान साबित हो सकते थे.

उनमे टीम को एकजुट रखने की काबिलियत थी और वह बहुत ही बेहतरीन तरीके से रणनीति तैयार करते थे. उन्होंने मुंबई की रणजी टीम के लिए भी कई सालों से कप्तानी की.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

 

The post 4 ऐसे भारतीय क्रिकेटर जो महान कप्तान साबित हो सकते थे लेकिन नहीं मिला ज्यादा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.