नई दिल्ली| प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) सीजन-4 की नीलामी में सोमवार को दिल्ली डैशर्स ने भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस प्रणॉय को 80 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके अलावा अग्रणी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को इस बार बेंगलुरू रैपटर्स ने 80 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की है।
पिछले सीजन में श्रीकांत ने अवध वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह इस बार बेंगलुरू रैपटर्स के लिए बैडमिटन कोर्ट पर खेलते नजर आएंगे।
मुंबई रॉकेट्स की जर्सी में पिछले सीजन में पीबीएल में हिस्सा लेने वाले प्रणॉय इस बार दिल्ली के लिए खेलेंगे। चौथे सीजन में खिताब के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए दिल्ली ने प्रणॉय पर बड़ा दांव लगाया है।
The post प्रीमियर बैडमिंटन लीग-4 : बेंगलुरू ने श्रीकांत को, दिल्ली ने प्रणॉय को खरीदा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.