कभी -कभी एक गलती इतनी भारी हो जाती हैं कि आपके करियर को भी नुकसान पंहुचा सकती हैं कुछ ऐसा ही हुआ हैं. पाकिस्तानी टीम के बेहतरीन बल्लेबाज अहमद शहजाद के साथ. जी हाँ ये तो आपको पता ही होगा. इस खिलाडी पर चार महीने का बैन लगा हुआ हैं. लेकिन अब इस खबर में एक और नया खुलासा हुआ हैं. मीडिया में आयी जानकारी के अनुसार इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को अपनी पत्नी सना की एक गलती के कारण ये बैन झेलना पड़ रहा हैं.

पत्नी की एक गलती और चार महीने का बैन
बता दे यह बैन अहमद शहजाद को उनकी पत्नी की वजह से मिला हैं. क्योकि उनकी पत्नी ने अनजाने से उन्हें कैंसर के इलाज में दी जाने वाली दवाइयां दे दी. जिसके कारण उनका डोप टेस्ट में उनका रिजल्ट पॉजिटिव आ गया. दरअसल शहजाद की माँ कैंसर से ग्रसित हैं. ऐसे में उनके घर में ऐसी दवाइयां रहती हैं जोकि मैच के प्रतिबंधित की श्रेणी में आते हैं.

डोपिंग का नियम उलंघन करने पर मिली सजा
अहमद शहजाद को ये सजा डोपिंग का नियम उलंघन करने पर मिली है. बता दें पाकिस्तानी बल्लेबाज शहजाद पर यह बैन 10 जुलाई 10 नवंबर तक के लिए लगा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ये नीति इस मामले में नो टॉलरेंस पर काम करती है. इस खिलाडी ने बैन के बाद पीसीबी के सामने सरे दस्ताबेज पेश किये. जिससे ये आसानी से साबित हो सके कि उन्होंने इस दवाई का सेवन उन्होंने गलती से किया हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पीसीबी के समक्ष अपनी मां की सारी रिपोर्ट्स दवाई की पर्ची भी पेश कर दी.

पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी का का बयान
इस मामले में पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने अपना बयान दिया हैं उन्होंने कहा हैं कि,
“पीसीबी की अपनी ये सख्त नीति हैं. जोकि क्रिकेट में डोपिंग को लेकर अपना काम करती हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में कोई भी खिलाडी इन सं चीज़ों का सेवन न करे जोकि प्रतिबंधित पदार्थ हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पत्नी की इस गलती की वजह से अहमद शहजाद पर लगा 4 महीने का बैन appeared first on SportzWiki Hindi.