साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ी हुए फेल

तेज गेंदबाजों कगीसो रबाडा और लुंगी नगिडी की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे टीम को केवल 117 रन पर समेट दिया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 50 ओवर भाी नहीं खेल सकी और 34.1 ओवर में ही ऑलआउट हो गई.

जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा 27 रन एल्टन चिगुंबरा ने बनाए. साथ ही कप्तानी हैमिल्टन मसाकात्जा ने भी 25 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया.
साउथ अफ्रीका ने भी किया संघर्ष

117 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नही रही. इस दौरान टीम का पहला विकेट सिर्फ 11 रन पर गिर गया. डीन एल्गर सिर्फ 2 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद हेनड्रिक भी सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मारक्रम और क्लासेन ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों साझेदारी की. मारक्रम आज भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नही बदल पाए और सिर्फ 28 रन बना के आउट हो गए.

उनके आउट होने के बाद जोंकर भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और सिर्फ 6 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मुल्डर और डुमिनी ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 25 रन की साझेदारी की. दोनों ने इस साझेदारी को कर के टीम को जीत दिला दी.
इस दौरान डुमिनी ने 16 और मुल्डर ने 17 रन की पर खेल कर साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी. मैच के बाद तीन विकेट लेने वाले लुंगी नागीडी को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला.
The post साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा बनाई 1-0 की बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.