Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को पीछे छोड़ वनडे क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज बन जायेंगे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर में लगातार उतार चढ़ाव आये. उन्होंने 2007 से वनडे में बतौर मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में अपना डेब्यू किया था, और शरुआत के कुछ समय तक वो एक साधारण से खिलाड़ी बने रहे.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में रोहित शर्मा को जब मैच की ओपनिंग करने का चांस दिया. तब रोहित का शानदार प्रदर्शन सबको देखने को मिला. इसके बाद से ही रोहित का प्रदर्शन दिन पर दिन बढ़ता चला गया.

बता दे रोहित ने वनडे में 3 दोहरे शतक जड़े हैं. जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी और विराट को कप्तान बनाया गया और रोहित शर्मा को उपकप्तान तब रोहित ने बतौर कप्तानी करते हुए भारत को एशिया कप दिलाया.

वर्तमान आईसीसी की वनडे रैंकिंग में कप्तान कोहली के बाद दूसरी रैंकिंग पर हैं. आज हम यहाँ उन 5 वजहों के बारें में जिक्र करेंगे. जिसके जरिये वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ सकते हैं.

शानदार फॉर्म में हैं रोहित शर्मा

कुछ समय से रोहित शर्मा एक अलग ही जबरदस्त फ़ॉर्म में चल रहे हैं. 2018 में हुए 14 वनडे मैच में रोहित ने 641 रन बनाये, और साल 2017 के दौरान रोहित ने मात्र 21 मैचों में 1293 रन इकट्ठा किये थे. इस बात से यह बात तो साफ़ हैं कि इस समय भारतीय टीम के लिए रोहित का होना जरुरी हैं .

सिर्फ वनडे और टी-20 ही खेलते हैं रोहित शर्मा

रोहित टेस्ट मैच में अभी उतने अच्छे नहीं हो पाए हैं. जितना की वह सीमित ओवर में दिखते हैं. शायद यही कारण हैं, कि रोहित अपना सारा फोकस टी-20 या वनडे में लगाते हैं. लगातार प्रैक्टिस करने के बाद वह वनडे के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं.

विराट के बराबर 3 सालों में बनाये हैं रन

वैसे इस बात में कोई दो राय नहीं हैं, कि विराट कोहली तीनो चीज़ों में माहिर हैं, और अभी तक फॉर्म में ही चल रहे हैं, लेकिन इसके चलते  रोहित का प्रदर्शन भी कम नहीं हैं. पिछले मैच को अगर देखे तो जहां कोहली ने 45 मैच 2,948 इकट्ठा किये है. तो वहीं रोहित ने भी इन्ही मैचों में 2,498 रन बनाये हैं.

अगर कुछ वनडे मैच नहीं खेलते हैं विराट कोहली

अगर कुछ वनडे मैच कोहली छोड़ देते हैं. तो यहाँ रोहित के पास शानदार मौका हैं. विराट से आगे निकलने का क्योंकि विराट की गैर हाजरी में कप्तानी का मौका रोहित शर्मा के पास होता हैं.

रोहित को मिलता हैं ओपनिंग का फायदा

2013 से रोहित वनडे में लगातार ओपनिंग कर रहे हैं, जिसका फायदा भी उनको खूब होता हैं. इन्होने ओपनिंग में 17 शतक जड़े हैं. उनमें से तीन दोहरे शतक भी हैं. इस खिलाड़ी ने बड़ी पारी को आराम से खेलना सीख लिया हैं, जो इनको फायदा ही फायदा देगी.

The post ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को पीछे छोड़ वनडे क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज बन जायेंगे रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.