Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी, जो पहले 10 ओवर में बदल देते थे मैच का परिणाम

क्रिकेट में एक अच्छी जोड़ी ही एक बड़ी पारी खेल पाती हैं और वही पारी टीम की जीत सुनिश्चित करती हैं. और अगर ये जोड़ी दो बेहतरीन बल्लेबाजों की हो तो फिर क्या बात हैं. क्योकि एक अच्छी शुरुआत ही टीम की ज्यादा रनों की कल्पना करती हैं. या छोटे छोटे रनों से ही वो जीत हासिल कर लेती हैं, लेकिन अगर शुरुआत ही खराब होती हैं, तो बाकि  टीम के बल्लेबाज भी दवाब में आ जाते हैं. और उससे टीम के  हारने के चांसेस बढ़ जाते हैं. आज हम आपके साथ ऐसी बेहतरीन जोड़ियों की चर्चा करंगे जिनसे बड़े -बड़े गेंदबाज भी डरते हैं.

एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ की जोड़ी

एडम गिलक्रिस्ट को सबसे आक्रामक बल्लेबाज माना जाता हैं. ये जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी पारी की शुरुआत करती थी. इस जोड़ी की आक्रामकता इतनी ज्यादा थे, कि इन दोनों ने 1999 में वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के नामी गेंदबाज वासिम अकरम और शोएब अख्तर को जमकर धूल चटाई थी. इस जोड़ी ने 93 पारियां खेली और उनमे 3853 रन बनाये हैं.

वीरेंदर सहवाग और सचिन तेंदुलकर की ये जोड़ी

इन दोनों खिलाड़ियों की ये जोड़ी काफी ज्यादा मशहूर थी एक तरफ सचिन तेंदुलकर थे. जिन्हे धैर्य के साथ रन बनाना आता था. वहीं दूसरी तरफ वीरेंद्र सहवाग थे. जो सिर्फ इतना ही जानते थे कि अगर गेंद आयी हैं ,तो उसे बाउंड्री के बाहर भेजना हैं. इस सलामी जोड़ी ने भारत को कई सारे जीते भी दिलाई हैं. जिसमे इन्होने एक साथ 57 पारियों में 2459 रन बनाये हैं.

मर्वन अट्टापट्टू और सनथ जयसूर्या 

इन दोनों की जोड़ी ने भी काफी धमाल मचाया हैं एक समय था जब श्री लंका की टीम अच्छे वक़्त से गुज़र रही थी. जब इन दोनों बल्लेबाजों की इस जोड़ी ने खूब रन बनाये थे. इस जोड़ी ने  79 इनिंग में 3382 रन अपने नाम किये हैं.


एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन 
इन दोनों की इस जोड़ी को एक अच्छी जोड़ी के साथ साथ एक भरोसेमंद जोड़ी भी माना जाता था. इन दोनों का मैच के शुरुआती 10 ओवर खेलना ये तय कर देता था, कि ये जोड़ी या तो टीम को जीत दिलाएगी या एक बड़ा स्कोर बनाएगी इन दोनों ने अब तक 160 पारियां एक साथ खेली हैं, जिसमे इन्होने 5372 रन बनाए हैं..

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली 

 इन दोनों की जोड़ी को एक सलामी और दुनिया की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक माना जाता हैं. ये जोड़ी जब भी मैदान में उतरती थी. तभी अच्छे -अच्छे गेंदबाज की शामत आ जाती थी. इस जोड़ी ने अभी तक 136 मौचों में ओपनिंग की है और 6609 रन अपने नाम किये हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी, जो पहले 10 ओवर में बदल देते थे मैच का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.