Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाज जिन्होंने 2018 में वनडे में लगाये हैं सबसे ज्यादा छक्के

टी-20 के आने के बाद वनडे क्रिकेट में भी काफी बदलाव आया है। पहले जहाँ 300 रन काफी होते थे वहीं आज के समय 400 रन भी सुरक्षित नहीं होते। इसी तरफ छक्के लगने का अनुपात भी बढ़ गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी छक्के लगाने में बल्लेबाज पीछे नहीं हैं। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दोनों मैचों में 320 से ज्यादा रन बने हैं।

अब आने वाले 3 मैचों में भी ऐसी ही उम्मीद है। आज हम आपको 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नोट: सभी आंकड़े 26 अक्टूबर तक के 

5. ईयान मॉर्गन- 21 छक्के 

इंग्लैंड टीम के कप्तान ईयान मॉर्गन ने इस साल जबरदस्त बल्लेबाजी की है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में समाप्त वनडे सीरीज में मॉर्गन को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था।

इस साल खेले 22 वनडे में उन्हें बल्ले से 21 छक्के निकले हैं। इंग्लैंड को अब इस साल कोई वनडे मैच नहीं खेलना है। इसी वजह से मॉर्गन के पास रिकॉर्ड बेहतर करना का मौका नहीं है।

The post 5 बल्लेबाज जिन्होंने 2018 में वनडे में लगाये हैं सबसे ज्यादा छक्के appeared first on SportzWiki Hindi.