Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर इन 5 खिलाड़ियों को आईपीएल 2019 में शामिल करे राजस्थान रॉयल्स तो बनेगी सबसे मजबूत टीम

अगले आईपीएल सीजन के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजियों से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गयी है. जिसकी आखिरी तारिख 15 नवंबर है. वहीं आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को अगले सीजन में कुछ ऐसे पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहिए जो टीम में संतुलन बिठा सकें. बीते सीजन में राजस्थान ने दो साल का प्रितबंध पूरा होने के बाद वापसी की थी. मगर उसकी ये वापसी शानदार नहीं रही.

ऐसे में राजस्थान रॉयल को अगले सीजन में अपनी टीम में शामिल करने के लिए इन पांच खिलाड़ियों पर विचार करना चाहिए.

5. जेसन रॉय 

राजस्थान रॉयल्स का 2018 सीजन में बल्लेबाजी क्रम लगातार बदलता रहा. कई सलामी जोड़ियों को ट्राई किया गया. इसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार रहे. वहीं जेसन रॉय ने इस वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 30 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे.

इंग्लैंड के जेसन रॉय का अगर हाल ही में सीमित ओवर में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह शानदार है. राजस्थान के लिए जॉस बटलर के साथ वह एक शानदार कॉम्बिनेशन रहेंगे.

The post अगर इन 5 खिलाड़ियों को आईपीएल 2019 में शामिल करे राजस्थान रॉयल्स तो बनेगी सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.