Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बतौर कप्तान टेस्ट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे कप्तान बने विराट कोहली, जाने कौन हैं पहला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जार रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ते हुए दिखाई देर रही. टीम ने 4 विकेट खोकर 340 रन बना लिए हैं. कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं.

नंबर एक पर एमएस धोनी मौजूद 

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए 50 से अधिक का सर्वाधिक बार स्कोर बनाने का रिकार्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने अपनी कप्तान में 29 मौकों पर 50 से अधिक का स्कोर बनाया.

अब दूसरे नंबर पर विराट कोहली आ गए हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने बतौर कप्तान 26वीं बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया. हालांकि वह अभी भी 67 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं.

इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर हैं. गावस्कर ने टेस्ट में कप्तान के तौर पर खेलते हुए 25 मौकों पर 50 से अधिक का स्कोर बनाया था.

विराट कोहली ने  2014 में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. इसके बाद से उन्होंने कई टेस्ट सीरीजों में भारत को जीत दिलाई. हालांकि इसी वर्ष साउथ अफ्रीका के खिलाफ और इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज में टीम को हार का सामना करना पड़ा.

इंग्लैंड दौरे पर भारत को पांच टेस्ट मैचों की से सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. पर इस दौरान कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी शानदार रही. वह टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. जिसके चलते वह मैन ऑफ़ द सीरीज भी चुने गए. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है.

राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही. शॉ का ये डेब्यू टेस्ट मैच है, जिसमें उन्होंने 134 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

The post बतौर कप्तान टेस्ट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे कप्तान बने विराट कोहली, जाने कौन हैं पहला appeared first on SportzWiki Hindi.