Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोटरस्पोर्ट्स : इंडी-500 में अलोंसो ने वापसी के संकेत दिए

टेक्सास| फॉर्मूला वन ड्राइवर फर्नाडो अलोंसो (मैक्लेरेन) ने कहा है कि इंडियनपोलिस 500 में दोबारा से भाग लेने के लिए स्वतंत्र है। स्पेन के राइडर ने इससे पहले घोषणा कि थी कि अगले सीजन में फॉर्मूला-1 रेसिंग में भाग नहीं लेंगे।
अलोंसो से अमेरिकी ग्रां प्री में होने वाले रेस से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में जब यह पूछा गया कि क्या वह आगामी सीजन में अमेरिका में और ज्यादा समय बिताएंगे?

उन्होंने कहा, “इंडी 500 अभी भी बहुत आकर्षक है, जैसा कि पिछले साल था। इस वर्ष ले मैंस जीतने के बाद यह और भी अधिक आकर्षक है। अभी भी अगले वर्ष की योजना पर काम कर रहा हूं और जैसे ही से अंतिम रूप दिया जाएगा आप लोगों को पता चल जाएगा।”

दो बार के फॉर्मूला-1 चैम्पियन ओलोंसो जापान ग्रां प्री में 14वें नंबर पर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान इसस सप्ताह होने वाले रेस पर है, जिसमें वह अंक हासिल करना चाहते हैं।

ओलोंसो ने शीर्ष पांच राइडरों के बारे में कहा, “शायद माइकल (शूमाकर), फेंगियो, सेन्ना, प्रोस्ट और लुईस शायद ये पांच हैं मेरे दिमाग में।”

The post मोटरस्पोर्ट्स : इंडी-500 में अलोंसो ने वापसी के संकेत दिए appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.