युवराज सिंह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके परिवार को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, युवराज सिंह की माँ के साथ 50 लाख रूपये का बड़ा फ्रॉड हुआ हैं.
युवराज सिंह की माँ के साथ 50 लाख रूपये का बड़ा फ्रॉड

युवराज सिंह की माँ शबनम कौर ने किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम में लगभग 1 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था, लेकिन उन्हें इस इन्वेस्टमेंट स्कीम से केवल 50 लाख रूपये ही वापस मिल पाये.
युवराज सिंह की माँ शबनम कौर कई और इन्वेस्टरों के पैसे भी इस इन्वेस्टमेंट स्कीम में डूबे हैं. हालाँकि, मुंबई पुलिस इस घोटाले की जांच कर रही हैं.
84% वार्षिक रिटर्न देने की कही थी बात

मुंबई मिरर रिपोर्ट के अनुसार, शबनम कौर को लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट में बताया गया है, कि साधना एंटरप्राइजेज नामक कंपनी के मैनेजरों ने युवराज की मां को एक करोड़ो निवेश करने पर 84% वार्षिक रिटर्न देने की बात कही थी, लेकिन युवराज की माँ को अपने द्वारा निवेश किये गये एक करोड़ रूपये में से सिर्फ 50 लाख रुपये का ही भुगतान हो पाया हैं.
ईडी द्वारा मनी लॉंडरिंग अधिनियम की रोकथाम के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है. हालाँकि, अबतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
द्रविड़ और सायना नेहावल के साथ भी हो चुका हैं फ्रॉड

बता दें, कि इससे पहले, इसी तरह के मामले में, पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के साथ भी धोखा हो चुका हैं. राहुल द्रविड़ के साथ जहां 15 करोड़ रूपये के फ्रॉड की खबर थी. वहीं सायना नेहवाल के साथ 75 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ था.
बता दें, कि युवराज सिंह फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेल रहे हैं. जहां वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने 2 अक्टूबर को रेलवे के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेली थी. इससे पहले इसी टूर्नामेंट में उन्होंने विदर्भ और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ क्रमशः 41 और 48 रन बनाए थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post युवराज सिंह की माँ के साथ हुआ 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.