Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : ओड़िशा ने सौराष्ट्र को 52 रन से दी मात

Vijay Hazare Trophy: Odisha defeated Saurashtra by 52 runs

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: बिप्लव सामंत्रे के 62 रन के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी की बदौलत ओड़िशा ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में गुरुवार को सौराष्ट्र को 52 रन से हरा दिया। ओड़िशा ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 197 रन बनाए, लेकिन सौराष्ट्र की टीम इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई और 38.4 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई।

सौराष्ट्र के लिए शेल्डन जक्सन ने 40 और अर्पित वास्वदा ने 35 रन बनाए। ओड़िशा के लिए कप्तान गोविंद पोद्दार ने तीन और पापु रॉय ने दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले ओड़िशा ने 49.2 ओवर में 197 रन का स्कोर बनाया। सामंत्रे ने 79 गेंदों पर 62 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अभिषेक राउत ने 36, कप्तान गोविंद पोद्दार ने 33 और सांतनु मिश्रा ने 31 रन बनाए।

सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट ने तीन और धर्मेद्रसिन्ह जडेजा तथा युवराज सी ने दो-दो विकेट चटकाए।

The post विजय हजारे ट्रॉफी : ओड़िशा ने सौराष्ट्र को 52 रन से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.