Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 5 कारण साबित करते हैं रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह न देकर चयनकर्ताओं ने किया बिल्कुल सही

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज और हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप का खिताब जीताने वाले रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुना गया।

रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में नहीं चुना जाना कई लोगों को बहुत ही नागवार गुजरा है, लेकिन आज हम आपको बताते हैं कुछ कारण जिससे रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में नहीं चुना जाना ज्यादा आश्चर्य नहीं लगेगा।

ओवरसीज कंडिशन में जीतना है भारत का लक्ष्य

भारतीय टीम का पिछले कुछ समय से एशिया के बाहर का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में भारतीय टीम ओवरसीज कंडिशन में लगातार संघर्ष कर रही है।

ऐसे में भारतीय टीम का पूरा ध्यान वहां पर जीत हासिल करने पर है ऐसे में वो रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को टेस्ट में मौका देकर जोखिम नहीं लेना चाहेंगे।

सफेद गेंद फॉर्मेट के हैं स्पेशलिस्ट

क्रिकेट के तीन फॉर्मेट है जो दो अलग-अलग गेंदों से खेले जाते हैं। जिसमें सफेद और लाल रंग की गेंदों से खेले जाने वाले क्रिकेट में अलग-अलग तरह की मानसिकता और काबिलियत की जरूरत होती है।

rohit sharma

ऐसे में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा में सफेद गेंद की फॉर्मेट में खेलने की कला कूट-कूट कर भरी पड़ी है। वौ मौजूदा समय के सबसे अच्छे सफेद गेंद को खेलने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन लाल गेंद में उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

स्विंग पिच पर खुल जाती है रोहित शर्मा की पोल

भारतीय टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का फ्लेट और स्पिन पिच पर कोई जवाब नहीं है। रोहित ऐसी पिच मिलने पर गेंदबाजों पर चढ़ बैठते हैं,

लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा को स्विंग पिच मिलती है उनकी कमी साफ नजर आने लगती है। रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की तेज और उछाल वाली पिच पर बहुत दिक्कतें होती हैं।

गेंदबाजी ऑप्शन नहीं है रोहित शर्मा में

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में कामयाबी के लिए 6-7 बल्लेबाज से गेंदबाजी चाहता है। भारतीय टीम काफी समय से ऑलराउंडर की तलाश में है जो हार्दिक पंड्या के साथ ही हनुमा विहारी पूरी कर सकते हैं।

ये दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी ऑप्शन देते हैं, तो वहीं रोहित शर्मा को टीम में लेने पर वो केवल बल्लेबाजी ही कर सकेंगे ऐसे में गेंदबाजी ऑप्शन नहीं मिल पाएगा।

रोहित शर्मा टेस्ट में मिले मौके पर रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा का प्रदर्शन वनडे और टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त रहा। दोनों ही फॉर्मेट में रोहित जमकर चमके लेकिन जैसे ही उन्हें टेस्ट में मौका मिलता है वो कुछ खास नहीं कर पाते हैं।

अब तक रोहित ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें करीब 40 की औसत से 1479 रन बनाए हैं, लेकिन ज्यादातर रन भारत में बनाए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ये 5 कारण साबित करते हैं रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह न देकर चयनकर्ताओं ने किया बिल्कुल सही appeared first on SportzWiki Hindi.