स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज चल रही है। पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को किंबरले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले जिम्बाब्वे को बल्लेबाज़ी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिम्बाब्वे ने 34.1 ओवर में मात्र 117 रन पर बनाकर आल आउट हो गई।
जवाब में साउथ अफ्रीका ने 26.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे की पारी शुरूआत अच्छी नहीं हुई और एक के बाद एक बल्लेबाज़ पवेलिन लौटता चला गया। जिम्बाब्वे के छह विकेट 62 रन थे। उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से एल्टन चिगुंबुरा ने 27 और कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 25 रन की अहम पारी खेली।
साउथ अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। कैगिसो रबाडा, एंडिल फेलुकवायो और इमरान ताहिर ने दो - दो विकेट अपने नाम किये। बल्लेबाज़ी में तो साउथ अफ्रीकी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके 4 विकेट 58 रन पर ही चले गए। अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस्टियन जोंकर ने 44 रन जबकि एडेन मार्कराम ने 27 रन अहम योगदान दिया। जबकि कप्तान जेपी डुमिनी (16) और विलियम मुल्डेर (14) रन बनाकर नाबाद टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़े :-
पाकिस्तान के इस बॉलर का हुआ बुरा हाल, विकेट लेने के लिए अब करेगा ये काम
भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नया कोच शामिल करेगी बीसीसीआई
Herald