भारतीय टीम के बाएं हाथ के ओपनर और बेहतरीन बल्लेबाज गौतम गंभीर का आज 37वां बर्थडे हैं. एक वक्त पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको धूल चटाने वाले गंभीर आज सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखते हैं. इतना ही नहीं गंभीर एक नेक दिल इंसान भी हैं. अगर किसी को भी मदद चाहिए होती हैं, तो गंभीर उस इंसान को कभी निराश नहीं करते हैं, तो आइये उनके बर्थडे पर जानते हैं. उनसे जुड़ी कई सारी रोचक बाते.
दिल्ली में 14 अक्टूबर 1981 को जन्मे गंभीर को बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा क्रेज़ था. इसके लिए उन्होंने काफी सारी ट्रेनिंग ली, और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की किया. ये खिलाड़ी करीब दस साल तक टीम इंडिया का ओपनर बल्लेबाज रहा हैं. 2011 वर्ल्डकप में इन्होने इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

चयनकर्ताओं को नहीं रहा अब विश्वास
इस खिलाड़ी ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में और 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच धर्मशाला में खेला था. दौरान गौतम सिर्फ चौबीस रन ही बना पाए थे, उसके बाद दोबारा वनडे टीम में जगह न मिलने के कारण इस खिलाड़ी ने पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगाया, लेकिन इसमें भी इनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा, जिसके कारण इनको टीम से फिर बाहर होना पड़ा.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से भी ज्यादा रन
इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 10,324 रन अपने नाम किये हैं. इन्होने 58 टेस्ट मैचों में 4154 रन बनाये हैं. वहीं 5238 रन वनडे में भी बनाएं. इस दौरान गंभीर के बल्ले से 9 शतक और 22 अर्ध शतक निकले. टी-20 इंटरनेशनल में 37 मैच खेलने वाले गंभीर के नाम 932 रन दर्ज हैं.
आईपीएल में खेले दो टीमों के साथ
आईपीएल के 2008 से 2018 के संस्करण में उन्होंने 2 फ्रेंचाइजी के लिए खेला, जिसमे कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स हैं. अपने 10 साल के आईपीएल करियर में इन्होने 251 मैच खेले हैं और 6402 रन अपने नाम किये हैं.

फ्री चलाते हैं लंगर
बता दे गंभीर, आशा नाम से एक एनजीओ चलाते हैं, जिसमे रोजाना लोगों को फ्री में खाना दिया जाता हैं. इससे पहले भी गंभीर कई सारे ऐसे कामों के लेकर मदद करते रहे हैं. इतना ही नहीं 2017 में कश्मीर में एक आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए सब इन्सपेक्टर अब्दुल राशिद की महज पांच साल की बेटी की शिक्षा का खर्चा खुद गौतम गंभीर उठाते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बर्थ डे स्पेशल: लोगों की भलाई से गेंदबाजों की धुनाई तक गौतम गंभीर के बारें में जाने ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.