पाकिस्तान की टीम कभी तो बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन कभी बहुत खराब क्रिकेट भी खेलती हैं. पाकिस्तान की टीम विश्व क्रिकेट इतिहास की एक ऐसी टीम हैं. जिसके नाम क्रिकेट इतिहास के कई शर्मनाक रिकॉर्ड है. आज हम आपको पाकिस्तान टीम के पांच ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे. जिनके चलते पाकिस्तानी क्रिकेट को बदनाम होना पड़ा हैं.
17 गेंदों का ओवर

अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा ओवर कराने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही मोहम्मद शामी के नाम है, मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंद का ओवर कराया था, जिसमे उन्होंने 7 वाइड और 4 नो बॉल कराई थी कुल मिलाकर शमी ने इस ओवर में 22 रन दिए थे.
दे डाले एक गेंद पर 8 रन

पाकिस्तान की टीम ने एक मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 1 गेंद पर 8 रन भी दिए हुए है, उन्होंने ये कारनामा गेंदबाज अब्दुर रहमान की गेंद पर किया ये रन उन्होंने ओवर थ्रो के जरिये दिए थे.
सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन

क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के ही नाम है, पाकिस्तान ने 2007 में भारत के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में 76 एक्स्ट्रा रन दिए थे.
1 रन में गंवाए चार विकेट

पाकिस्तान की टीम ने 2015 में खेले गए एक वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 1 रन पर अपने चार विकेट गवा दिए थे. ये सभी विकेट वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जोरम टेलर ने आउट किये थे, जिसमे टेलर ने नासिर जमशेद, अहमद शहजाद, हैरिस सोहेल, हैनिस खान को आउट किया था.
मात्र 3 गेंद बाद किया गया बाहर

बता दें, कि पाकिस्तान की टीम के स्पिनर अब्दुर रहमान को एक बार अंपायर ने सिर्फ 3 गेंद कराकर ही गेंदबाजी के लिए बैन कर दिया था. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ 2014 के एशिया कप में अब्दुर रहमान ने अपनी शुरूआती 3 गेंद ही एक के बाद एक बीमर करा दी. जिसके चलते अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी से प्रतिबंध कर दिया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान क्रिकेट के नाम दर्ज हैं 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसकी वजह से सभी के सामने बदनाम हैं ये देश appeared first on SportzWiki Hindi.