Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर के डेब्यू के साथ ही भारतीय टीम ने 5 साल बाद दुबारा बनाया ये खास रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की ओर से हैदारबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर मुम्बई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की टेस्ट कैप हासिल करने वाले 294वें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्थान पर अन्तिम 11 में शामिल किया गया है। शार्दुल ठाकुर को दो साल बाद टेस्ट करियर में डेब्यू करने की सफलता हाथ लगी। भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने शार्दुल ठाकुर को टेस्ट कैप सौंपी।

शार्दुल ठाकुर इस साल टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले पांचवें क्रिकेटर बने गए है। ठाकुर से पहले जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने में कामयाब रहे। भारतीय टीम ने पांच साल बाद यह कारनामा दोहराया है जब एक साल में 5 खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया हो। इससे पहले 2013 में पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की तरफ से अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। इसमें मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल थे।

विराट एंड कंपनी फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 की बढ़त बनाकर आगे चल रही है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 272 रनों के विशाल अंतर से हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।