Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान को मिला एक और राशिद खान, फाइनल में हासिल की किये 5 विकेट

हाल के एक समय अफगानिस्तान क्रिकेट में काफी ज्यादा सुधार आया है.इस देश से लगातर कई अच्छे खिलाड़ी बाहर आएं हैं.इस समय अफगान देश दुनिया को राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमान जैसे खिलाडी दिए हैं. वहीँ अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है.

जी हाँ! आप को जानकार हैरानी होगी अफगान देश को इस समय एक और राशिद खान मिल गया. इस खिलाड़ी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में काफी ज्यादा धमाल मचाया है.

फाइनल में हासिल किये पांच विकेट 

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग फाइनल मुकाबला खत्म हो गया है. इस मुकाबले में बलख लीजेंड को जीत हासिल हुई हैं. आप को जानकर हैरानी होगी इस मैच बलख के हीरो युवा गेंदबाज़ कैस अहमद रहें.

21 साल के अहमद ने फाइनल में 4 ओवर में सिर्फ 4.25 के इकॉनमी से 18 रन दिए. इस दौरान उन्होंने पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये. उनकी गेंदबाज़ी की वजह से काबुल की टीम कुछ खा नही कर सकी और सिर्फ 132 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान प्रीमियर में अपने नाम का बजाया डंका

कैस अहमद ने सिर्फ फाइनल में ही बल्कि पूरी लीग में यादगार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट हासिल किये है. इस दौरान उनका औसत 12 का रहा है. वही दूसरी तरफ उनका इकॉनमी की बात करें तो तो भी बेहद शानदार रहा है. उन्होंने बस 6.26 के औसत से ही रन दिए है.जोकि टी-20 क्रिकेट में काफी अच्छा माना जाता है.

इसके अलावा वो अभी सिर्फ 21 साल के ही हैं. ऐसे में वो अभी अपने खेल में और ज्यादा सुधार कर सकते है. उनकी लेग स्पिन की वजह से ही बलख ने पहला अफगानिस्तान प्रीमियर लीग का ख़िताब अपने नाम किया हैं.

ऐसे में साफ़ है कि वो आने वाले समय में अपने देश के लिए भी कई ऐसे मैच जीता सकते है. फिलहाल तो उनको देख कर यही लग रहा है कि अफगानिस्तान देश को एक और राशिद खान मिल गया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अफगानिस्तान को मिला एक और राशिद खान, फाइनल में हासिल की किये 5 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.