कोच्चिः इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के पहले मैच में ही जीत हासिल करने वाला केरला ब्लास्टर्स अगले मैच में शुक्रवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी की मेजबानी करेगा। यह ब्लास्टर्स का इस सीजन में दूसरा और घर में पहला मैच है।

ब्लास्टर्स ने अपने पहले मैच में एटीके के 2-0 से मात देकर सीजन का विजयी आगाज किया था और अब वह अपने इसी विजयी क्रम को मुंबई के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। स्ट्राइकर स्लाविसा स्टाजनोविक और माटेज पोपलाटनिक ने पहले मैच में गोल किए थे और इस मैच में यह दोनों मुंबई के डिफेंस की परीक्षा लेंगे जिसे जमशेदपुर एफसी ने दो बार भेदा था।
मैच से पहले ब्लास्टर्स के कोच डेविड जेम्स ने कहा, “हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने अपने आप को चयन का दावेदार बनाया है। एक कोच के लिए सबसे बड़ी मुश्किल ऐसी टीम बनाना है जो पूरी फिट हो और जिसमें हर कोई मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो। एटीके के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा किया था। वीडियो देख कर पता चला कि हमारे लिए अलग-अलग खिलाड़ियों ने काफी मौके बनाए थे।”
पिछले मैच में गोल करने के अलावा ब्लास्टर्स ने क्लीन शीट भी हासिल की थी और इसी कारण सर्बिया के डिफेंडर नेमांजा लाकिक पेसिक को कोच से काफी तारीफे मिल रही हैं।
जेम्स ने कहा, “मैं आश्वस्त नहीं था, लेकिन पेसिक सामने आए क्योंकि अनस नहीं थे। वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो शुरुआती टीम में शामिल होने के हकदार हैं। एक कोच के लिए अच्छी बात यह है कि हर कोई अच्छा खेले।”
वहीं मुंबई अभी तक कोच्चि में आईएसएल मैच नहीं जीती है। उसके हिस्से इस शहर में तीन ड्रॉ और एक हार आई है। पहले मैच में अपने ही घर में जमशेदपुर से मात खाने के बाद आईसलैंडर्स की कोशिश वापसी करने की होगी। कोच जॉर्ज कोस्टा टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं क्योंकि कई खिलाड़ी पहले मैच में उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर सके थे।
ये भी पढ़ें……7 रोहिंग्याओं के निर्वासन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
कोस्टा ने कहा, “मैं पिछले मैच के परिणाम से खुश नहीं हूं। हमारा पहला हाफ अच्छा रहा था, दूसरे हाफ में हमने काफी मौके बनाए थे। आखिरी के पांच मिनट काफी खतरनाक रहे थे। आखिर में हम मैच हार गए और तीन अंक भी। मैं यहां तीन अंक हासिल करने आया हूं।”
The post आईएसएल-5 : ब्लास्टर्स को हराना मुंबई के लिए इतना आसान नहीं होगा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.