क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने पर जहां आपको प्रशंसा और सम्मान मिलता है तो वहीं लगातार लचर प्रदर्शन करने पर खूब आलोचना भी होती है. हम देखते आए हैं कि किस तरह बड़े-बड़े खिलाड़ी भी आलोचना का शिकार रहे हैं. हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनको वर्तमान समय में लचर प्रदर्शन के चलते आलोचना झेलनी पड़ रही है.
5. मुरली विजय

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. इस दौरान मुरली विजय पहले दो मैचों में रन नहीं बना सके. इसके बाद से वह टीम से बाहर हो गए.
विजय इस वर्ष के शुरुआत से ही फॉर्म में नज़र नहीं आए हैं. जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 6 पारियों में 18.66 की औसत से सिर्फ 112 रन बनाए थे. जबकि इंग्लैंड में 4 पारियों में उनके बल्ले से महज 26 रन ही निकले. अपने इस ख़राब प्रदर्शन के चलते विजय को आलोचना झेलनी पड़ी.
4. शिखर धवन

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन विदेशी पिचों पर कामयाब नहीं रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में धवन ने 20.25 की औसत से सिर्फ 162 रन बनाए.
टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में टी-20 में भी वह 3 मैचों में 19 रन ही बना पाए थे. इंग्लैंड में पूरी तरह फ्लॉप रहने के बाद उनकी भारतीय प्रशंसकों और एक्सपर्ट ने आलोचना की.
3. हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंग्लैंड में असफल रहे थे. वह एक टेस्ट मैच में ही सिर्फ अपना अच्छा प्रदर्शन दे पाए थे. पूरे दौरे के दौरान बल्ले और गेंद से लगभग पूरी तरह फ्लॉप रहे.
उन्होंने सिर्फ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टेस्ट मैच में 5 विकेट और अर्धशतकीय पारी खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया था. जबकि बाकी मैचों में वह असफल रहे. इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा.
2. केएल राहुल

केएल राहुल एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं इसमें किसी प्रकार का कोई शक नहीं है. पर इंग्लैंड दौरे के पहले टी-20 और आखिरी टेस्ट मैच को निकाल दें तो राहुल ने बेहद निराश किया. वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में भी वह रन नहीं बना सके. इसको लेकर राहुल की आलोचना हुई है.
1. एमएस धोनी

निश्चित तौर पर धोनी एक महान खिलाड़ी हैं. पर पिछले कुछ समय में उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन खास नहीं रहा है. इंग्लैंड में जहां उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की थी तो वहीं एशिया कप में भी वह बेहतर प्रदर्शन नहीं दिखा सके. इसी वजह से उन्हें क्रिकेट प्रेमियों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है.
The post मौजूदा समय के 5 भारतीय खिलाड़ी जो दर्शकों के साथ कई क्रिकेटरों को बना बैठे हैं दुश्मन, हाल में झेलनी पड़ी हैं काफी आलोचना appeared first on SportzWiki Hindi.