ये तो आप सभी जानते है, कि भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और विराट कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है. भारत में क्रिकेट एक ऐसा माध्यम है, जो पुरे भारतवर्ष को एक साथ जोड़ता है. क्रिकेट प्रशंसक भारतीय खिलाड़ियों को बहुत प्यार करते हैं और आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्हें प्रशंसकों का काफी प्यार मिलता हैं.
5. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत एक युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन अपने छोटे से क्रिकेट करियर में ऋषभ पंत ने अपने बहुत से क्रिकेट प्रशंसक बना लिए हैं. उन्हें देश का सबसे चेहेता युवा खिलाड़ी भी कहा जाता हैं.
हालाँकि, अबतक उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर सिर्फ 5 टेस्ट मैच और 4 टी-20 मैचों का ही रहा हैं, लेकिन अपने आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी से उन्होंने अपने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बना लिए हैं.
ऋषभ पंत के प्रतिभा की हर कोई जमकर तारीफ करता हैं. वह आईपीएल में भी अपनी आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी से सबकों अपना दीवाना बना चुके हैं. वह अपने छक्के लगाने की क्षमता की वजह से भी बहुत ज्यादा फेमस हो चुके हैं.
4. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता हैं, जिन्हें क्रिकेट प्रेमी काफी पसंद करते हैं. भुवी जहां नई गेंद से बॉल को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं. वहीं डेथ ओवर्स में भी भुवी शानदार गेंदबाजी करते हैं.
भुवी अपनी बल्लेबाजी से निचले क्रम में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं. उनका स्वभाव भी काफी सीधा और सरल हैं. जिस वजह से दुनिया भर में उनके काफी क्रिकेट प्रशंसक हैं.
3. एमएस धोनी

एमएस धोनी विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम हैं. जिनके प्रशंसक भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हैं. पूरी दुनिया इस खिलाड़ी की दीवानी हैं. एमएस धोनी ने अपने करोड़ो प्रशंसक अपनी शानदार बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के दम पर बनाये हैं.
वह एकलौते ऐसे कप्तान हैं. जिनके नाम आईसीसी की तीनों ट्रॉफी हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में वनडे विश्व कप भी जीता हैं. टी-20 विश्व कप भी जीता हैं और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती हुई हैं. उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को भी तीन बार खिताब जिताया हैं.
क्रिकेट में हासिल की गई उनकी शानदार उपलब्धियों के कारण ही वह पूरी दुनिया के चहिते बन गये हैं.
2. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के भी प्रशंसकों की भी कोई कमी नहीं हैं. वह अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं. जिसके चलते उन्होंने अपने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक दुनियाभर में बना लिए हैं.
भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं. वह अपने छक्कों से दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं.
1. विराट कोहली

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो विराट कोहली का प्रशंसक ना हो, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान समय में टेस्ट और वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं.
उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर में अपने अरबों फैंस बना लिए हैं. विराट कोहली उस खिलाड़ी का नाम हैं जिसे देखने लोग दूर-दूर से स्टेडियम में आते हैं. विराट कोहली अपने बल्ले से अबतक कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मौजूदा समय में इन 5 खिलाड़ियों के लिए क्रेजी हैं प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.