Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे हास्यास्पद स्लेजिंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट

क्रिकेट को एक जेंटलमैन गेम कहा जाता है। जहां खिलाड़ियों में खेल भावना की कई बार मिसाल देखी गई है, लेकिन कई बार खिलाड़ी गरिमा को पार कर देते हैं और स्लेजिंग की हरकत को अंजाम दे देते हैं।

क्रिकेट के मैदान में ये हैं 5 मजेदार स्लेजिंग के किस्से

क्रिकेट में स्लेजिंग तो आम बात है लेकिन कई बार स्लेजिंग अपने हास्यास्पद स्तर पर पहुंच जाती है। तो आज हम आपको इसी तरह की स्लेजिंग के 5 किस्से बताने जा रहे हैं।

शेन वार्न और डैरेन कलिनन 

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न की गेंदों से कई बल्लेबाजों को परेशान होते देखा गया है। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डैरेन कलिनन को शेन वार्न के सामने संघर्ष करना पड़ता था।

एक बार दोनों के आमना-सामना में शेन वार्न ने कह दिया मैं तुम्हारे मौके के लिए दो साल से इंतजार कर रहा हूं तो तपाक से कलिनन ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे आप इसे खाने में बिताते हैं।

रवि शास्त्री और माइक वाइटनी

भारतीय टीम के मौदूजा कोच अपने दौर में साल 1991 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए थे। वहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के माइक वाइटनी के साथ हुआ।

माइक वाइटनी ने गेंदबाजी के दौरान शास्त्री से कहा “अगर तुम क्रीज से बाहर निकले तो मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा”।

तो वहीं शास्त्री ने जवाब दिया। “तुम जिस तरह से बात कर रहे हो उसी तरह से बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते तो बारहवें खिलाड़ी नहीं होते।”

जावेद मियांदाद और मर्व ह्यूज

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद का मैदान में विवादों से नाता रहा है। एक बाद जावेद मियांदाद और ऑस्ट्रेलिया के मर्व ह्यूज के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई।

इस दौरान मियांदाद बल्लेबाजी करते हुए मर्व ह्यूज से कहने लगे। “तुम इस मोटापे में बस कंडक्टर की तरह लगते हो।” फिर मर्व कहां पीछे रहने वाले थे और उन्होंने कहा “टिकट प्लीज।”

सचिन तेंदुलकर और अब्दुल कादिर

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के गेंदबाज अब्दुल कादिर के बीच हुआ किस्सा बहुत ही लोकप्रिय हुआ।

एक वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ सचिन ने मुश्ताक अहमद को दो छक्के जड़े। फिर अब्दुल कादिर ने सचिन से कहा बच्चों को क्यों मार रहे हो हमे मार के दिखाओ।

सचिन मुंह से जवाब नहीं देते थे फिर क्या अब्दुल कादिर गेंदबाजी को आए और सचिन ने उनके ओवर में 4 छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्ग्राथ और इडो ब्रांडेज

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज रहे ग्लेन मैक्ग्राथ भी अक्सर स्लेजिंग का हिस्सा रहा करते थे। इसी तरह से एक बार उनकी जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इडो ब्रांडेज के साथ तकरार हो गई।

इडो जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो ग्लेन मैक्ग्राथ ने कह दिया “तुम इतने मोटे क्यों हो?”

फिर क्या था इडो ने कहा “क्योंकि हमेशा मैं तुम्हारी पत्नी के प्यार में रहता हूं वो मुझे बिस्कुट देती है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे हास्यास्पद स्लेजिंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे लोट-पोट appeared first on SportzWiki Hindi.