क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद मायने रखते हैं. आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स मौजूद हैं. इसमें से कुछ रिकॉर्ड काफी रोचक होते हैं. आंकड़ों के जरिए ही खिलाड़ी की महानता का भी अंदाजा लगाया जा सकता. हम आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब लगभग भुला दिए गए.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बोल्ड

राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी रहे. क्रिकेट की दुनिया में उन्हें दीवार के नाम से जाना गया. ये नाम उन्हें इसलिए दिया गया क्योंकि उन्हें आउट कर पाना आसान नहीं होता था.
हालांकि अगर आंकड़ों की और देखें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार राहुल द्रविड़ ही बोल्ड हुए. द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 286 पारियां खेली. इन टेस्ट पारियों में राहुल 55 बार बोल्ड हुए.
वनडे में पहली ही गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसित मलिंगा के नाम दर्ज है. हालांकि गोल्डन डक होने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज शहीद अफरीदी के नाम माना जाता है.
हालांकि ऐसा नहीं है मलिंगा अफरीदी से ज्यादा बार गोल्डन डक हुए. अफरीदी 12 मौकों पर गोल्डन डक हुए तो वहीँ मलिंगा 13 बार गोल्डन डक हुए. गोल्डन डक टर्म का मतलब पहली ही गेंद पर आउट होना है.
टी-20 मैच में शुरू से अंत तक खेलने का रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में ‘कैरी द बैट’ उस बल्लेबाज को जाता, जो बतौर ओपनर आये और बाकी 10 खिलाड़ियों के आउट होने के बाद भी नाबाद रहे. 3000 से ज्यादा के टेस्ट मैचों में अभी तक ऐसा सिर्फ 53 ऐसा हुआ. 2000 से अधिक वनडे मैचों में ऐसा 11 बार हुआ.
वहीं अगर हम टी-20 क्रिकेट में देखें तो ऐसा सिर्फ एक बार हुआ. साल 2009 में आईसीसी टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका द्वारा दिए गए टारगेट का पीछे करनी उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी. इस दौरान ओपनिंग में आये क्रिस गेल अंत तक डटे रहे और 63 रन बनाकर नाबाद रहे थे.
टी-20 में सफल गेंदबाज/कीपर संयोजन

टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल और गेंदबाज सईद अजमल की जोड़ी कमाल की रही. अकमल की विकेट कीपिंग के दौरान अजमल के नाम 15 डिसमिल दर्ज हैं. इसमें एक कैच और 14 स्टंपिंग शामिल हैं.
टेस्ट में शून्य पर आउट होने से पहले ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेल कर शून्य पर आउट हो जाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के जीओफ एलोट के नाम दर्ज है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में जीओफ एलोट ने 77 गेंदें खेली थी पर वह एक भी रन नहीं बना सके और बिना खाता खोले ही उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने 5 ऐसे रिकॉर्ड जो अब तक हैं अटूट, पहले पर हैं राहुल द्रविड़ का कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.