Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे की वजह से खत्म हो रहा इन 5 खिलाड़ियों का करियर, रहाणे के सबसे अच्छे विकल्प हैं ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की बल्लेबाजी ब्रिगेड की मजबूत कड़ी हैं लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले टेस्ट मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके हैं।

अजिंक्य रहाणे के नंबर-5 स्थान को ये 5 बल्लेबाज रखते रिप्लेस करने की क्षमता

लिहाजा अजिंक्य रहाणे की खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अजिंक्य रहाणे को वैसे तो भारतीय टीम से बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल है लेकिन अगर वो निकलते हैं तो ऐसी स्थिति में ये पांच बल्लेबाज हैं जो नंबर-5 की बल्लेबाजी पॉजिशन को भर सकते हैं।

श्रेयस अय्यर

मुंबई के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अब तक घरेलु क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे तो उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया है।

श्रेयस अय्यर वैसे तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलते आ रहे हैं, लेकिन जैसी उनकी बल्लेबाजी शैली है वो मिडिल ऑर्डर के भी बेहतरीन बल्लेबाज बन सकते हैं। अय्यर टेस्ट क्रिकेट में नंबर-5 की भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं।

मनीष पांडे

भारतीय क्रिकेट टीम की सीमित ओवर की टीम में शामिल मनीष पांडे एक बहुत ही बेहतरीन युवा बल्लेबाज हैं। मनीष पांडे सीमित ओवर के साथ ही बड़े फॉर्मेट के भी शानदार बल्लेबाज हैं।

सीमित ओवर में भारतीय टीम में लगातार अंदर-बाहर का खेल चलता रहा है लेकिन उनकी बल्लेबाजी काबिलियत उन्हें सीमित ओवर के फॉर्मेट के साथ ही टेस्ट में भी जगह दिला सकती है जहां वो नंबर पांच पर अच्छे बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

करूण नायर

कर्नाटक के ही युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज करूण नायर को भले ही हाल ही में लगातार टीम के साथ रखने के बाद अचानक से बाहर कर दिया हो लेकिन करूण की बल्लेबाजी शैली उन्हें फिर से टीम का टिकट दिला सकती है।

करुण नायर

भारतीय टेस्ट इतिहास के तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने वाले करूण नायर टेस्ट क्रिकेट के मंझे हुए बल्लेबाज हैं जो अजिंक्य रहाणे की जगह नंबर-5 पर अच्छा योगदान दे सकते हैं।

हनुमा विहारी

आन्ध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को उनके पिछले घरेलु सत्र के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में एन्ट्री दिलवायी। हनुमा विहारी को इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने छाप छोड़ी।

इसी तरह से हनुमा विहारी कुछ ही समय में भारतीय टीम में नंबर-5 बल्लेबाज के सबसे मजबूत दावेदार बनने का माद्दा रखते हैं। जो परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाज करने में सक्षम हैं।

दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने लंबे समय के बाद इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी की लेकिन बरकरार नहीं रख सके।

लेकिन दिनेश कार्तिक को क्रिकेट का जबरदस्त अनुभव है और वो भारतीय वनडे टीम की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाज के तौर पर खेलने की काबिलियत रखते हैं। कार्तिक में नंबर पांच पर बेहतर खेलने की क्षमता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अजिंक्य रहाणे की वजह से खत्म हो रहा इन 5 खिलाड़ियों का करियर, रहाणे के सबसे अच्छे विकल्प हैं ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.