गुरुवार से ही भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच का आगाज हुआ. जहाँ एक तरफ टीम के बल्लेबाज शतक पर शतक जड़े जा रहे थे, तो भारतीय टीम के कप्तान भी कहा पीछे रहने वालों में से हैं. विराट कोहली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना शानदार शतक जड़ दिया.

24 वां शतक लगाते हुए खेली 139 रनों की पारी
कोहली ने जहां 230 गेंदों में 139 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं इस दौरान विराट के बल्ले से 10 बेहतरीन चौके भी लगे. वैसे बता दे इस मामले में क्रिकेट से डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ भी कोहली से कम नहीं हैं. उन्होंने भी अपने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया हैं.

पिछले पांच टेस्ट मैचों में बनाये 749 रन
इंडिया में खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैचों में कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. उन्होंने इन टेस्ट मैचो में 749 रन अपने बल्ले से निकालकर अपने खाते में जोड़ दिए हैं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच मैं 139 रनों की पारी खेलने से पहले कोहली अपने घरेलूं मैदान में चार पारियों के भीतर 104 ,243 ,213 के साथ साथ 50 रनों की पारी भी खेल चुके हैं.

बतौर कप्तान विराट के नाम दर्ज हुए 17 शतक
जहाँ विराट कोहली ने बतौर कप्तानी करते हुए 17 वां शतक लगाया हैं, तो वहीं उनके पुरे टेस्ट मैच के करियर को अगर हम उठा कर देखे तो ये उनका 24 वां शतक हैं.
इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे मैच में तीसरे स्थान पर खेलना पसंद करते हैं, तो वही टेस्ट मैच में उन्हें चौथे स्थान पर खेलना पसंद हैं.
इस मैच के पहले दिन के शतकों के बारे में अगर बात करे तो अब तक पहले दिन पृथ्वी ने शतक जड़ा और दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भी शानदार शतक भारतीय टीम के खाते में जोड़े.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय जमीं पर रन मशीन बने विराट कोहली सिर्फ 5 पारियों में बना डाले इतने रन जितने पूरे साल में बनाता हैं कोई बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.