क्रिकेट को वैसे तो बल्लेबाजो का खेल माना जाता हैं, क्योकि बल्लेबाजों के चौके-छक्के क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक ले आते हैं, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी थे, जिनकी तेज़ गेंदबाजी की गति देखकर ही बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे. उनको फेंकी हुई गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना तो दूर की बात थी, बल्लेबाज उसको खेलने से भी डरते थे. ये गेंदबाज जब तक क्रिकेट की दुनिया में रहे तब तक यहाँ के बादशाह रहे. तो आइये जानते हैं उन्ही तेज़ गेंदबाजों के बारें में.
शोएब अख्तर

पाकिस्तान के बेहतरीन गेंदबाज शोएब अख्तर को उनकी रफ़्तार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था. वो एकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ गति से गेंद फेंका करते थे.
2003 में हुए वर्ल्ड कप के समय उनकी गेंदबाजी ने सनसनी मचा दी थी. भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और सहवाग के सामने उनकी ये आक्रामक गेंदबाजी देखते ही बनती थी. अख्तर अपने पूरे जोश में गेंद डालते थे और ये दोनों बल्लेबाज आसानी से उसे बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे.
हालाँकि अधिकतर बल्लेबाजों का मानना हैं, कि अख्तर के सामने बल्लेबाजी कर पाना सबसे मुश्किल काम था.
ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली को भला कौन नहीं जानता हैं, जिनकी तेज़ और सटीक गेंदबाजी ने बल्लेबाजों के खूब पसीने छुड़ाए. ये खिलाड़ी भी शोएब अख्तर की तरह 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंद फेकता था. इन्होने 76 टेस्ट मैच में 310 विकेट चटकाए और 221 वनडे मैचों में 380 विकेट लेकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा रखा हैं.
शॉन टैट

इस खिलाड़ी जैसा गेंदबाज आज तक ऑस्ट्रेलिया में कोई नहीं हुआ. ये खिलाडी ज्यादा लंबे समय तो नहीं खेल सका, मगर इनकी सटीक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज टिक नहीं पाते थे. इनका गेंदबाजी करियर बहुत छोटा रहा हैं, लेकिन उन्होंने उसी में सबको प्रभावित कर दिया.
जेफ्री थॉम्पसन

इस खिलाड़ी का नाम ही उस समय के बल्लेबाजो के मन में डर पैदा करती थी. हालाँकि इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं हैं. कि इन्होने कब कहाँ तेज़ गेंदबाजी की, लेकिन उस दौर के ज्यादार बल्लेबाजों का कहना हैं, कि थॉम्पसन की रफ्तार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्रेट ली से भी ज्यादा थी.
एंडी रॉबर्ट्स

ये नाम गेंदबाजी की दुनिया का सबसे बहुचर्चित नाम रहा हैं. वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने उस समय के सबसे तेज़ गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया. वेस्टइंडीज के अच्छे क्रिकेट के समय के सभी बल्लेबाज भी इनकी बेहतरीन गेंदबाजी का लोहा मानते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दुनिया के 5 सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जिनके सामने बल्लेबाजी नहीं करना चाहते थे बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.