Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो-कबड्डी लीग-6 : तमिल को 33-28 से हराकर तेलुगू ने की विजयी शुरुआत

चेन्नई| राहुल चौधरी के नौ और मोहसीन मेगसौदलु के सात अंकों की बदौलत तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को मंगलवार को 33-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में विजयी शुरुआत की। तमिल की टीम ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 42-26 के बड़े अंतरों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी।
लेकिन दूसरे मैच में उसे यूपी योद्धा के हाथों 32-37 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

यहां जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेलुगू की टीम हाफ टाइम तक 17-11 से आगे थी। मुकाबला समाप्त होने में जब चार मिनट का समय बचा था तब भी तेलुगू की टीम 27-23 से आगे थी। टीम ने इसके बाद लगातार अंक लेकर 33-28 से मैच जीत लिया।

तेलुगू के लिए मोहसीन और राहुल के अलावा निलेश शालुंके ने पांच और विशाल भारद्वाज ने तीन अंक हासिल किए। विजेता टीम से रेड से 16, टैकल से 14, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक जुटाए।

वहीं तमिल के लिए अजय ठाकुर ने सर्वाधिक नौ अंक अर्जित किए। उनके अलावा अमित हुड्डा ने छह, अथुल एमएस ने पांच और मंजीत छिल्लर ने चार अंक बटोरे। तमिल की टीम ने रेड से 16, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक जुटाए।

The post प्रो-कबड्डी लीग-6 : तमिल को 33-28 से हराकर तेलुगू ने की विजयी शुरुआत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.