टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए है. विजय हजारे ट्राफी में एक बार फिर से युवराज सिंह का जलवा देखने को मिला. हालांकि वो सिर्फ चार रन से इस बार अपना शतक बनाने से चुक गए है.पर उनकी इस पारी से पंजाब को एक और जीत हासिल हुई.
युवराज सिंह की पारी रही चर्चा का विषय
रेलवे के खिलाफ हुए मैच में शुभमन गिल ने 39 गेंदों पर 53 जबकि गुरकीरत सिंह मान ने 96 गेंदों पर 101 रन बनाए. इन दोनों की पारियों के अलावा मैच का मुख्य आकर्षण रही युवराज सिंह की धमाकेदार पारी. बता दें की युवराज ने इस मुकाबले में 121 गेंदों पर 96 रन बनाए.

युवराज सिंह द्वारा खेली गई यह पारी थोड़ी धीमी जरूर रही है. उनके बल्लेबाज से रन निकले हैं और उन्होंने छक्कों और चौंकों की बरसात भी की है.
बता दें की युवराज सिंह ने अपनी इस पारी में 6 चौके और पांच गगनुचुंबी छक्के लगाए है. इन तीनों ही बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों की बदौलत पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 284 रनों का लक्ष्य बना दिया. इसके जवाब में रेलवे की टीम सिर्फ 210 रन पर सिमट गई.
चौथे नंबर के बल्लेबाज़ के रूप में कर सकते है वापसी
भारत वर्ल्ड कप के बाद से नंबर चार के बल्लेबाज़ की तलाश कर रहा है. ऐसे में अब युवराज सिंह के पास एक और मौका है. हालिया प्रदर्शन की बात करें तो युवराज सिंह अच्छे टच में नज़र आ रहें है. लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए और ज्यादा बेहतर करना होगा.
युवराज सिंह के इस प्रदर्शन के बाद से उनका नाम एक बार फिर से वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए शामिल हो गया है. ऐसे में युवी अब अच्छा कर टीम में वापसी कर सकते हैं.
The post विजय हजारे में युवराज सिंह ने 6 चौके और 5 छक्के की मदद से खेली तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.