Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग-6 : यू मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को 53-26 से दी मात

सोनीपत| अभिषेक सिंह के 14 और रोहित बालियान तथा सिद्धार्थ देसाई के आठ-आठ अंकों के दम पर यू मुम्बा ने शनिवार को हरियाणा स्टीलर्स को 53-26 के विशाल अंतर से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुम्बा की जोन-ए में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उसे एक मैच में टाई खेलना पड़ा था। वहीं हरियाणा की तीन मैचों में यह दूसरी हार है।
यहां मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में खेले गए लीग छठे सीजन के 14वें मैच में मुम्बा ने पहले हाफ की समाप्ति तक 27-15 की शानदार बढ़त कायम कर ली। मुम्बा ने दूसरे हाफ में भी लगातार अंक लेना जारी रखा और 53-26 से मैच जीतकर हरियाणा के घरेलू दर्शकों को निराश कर दिया।

मुम्बा के लिए अभिषेक, रोहित और सिद्धार्थ के अलावा फजल अत्राचली ने सात अंक हासिल किए। विजेता टीम ने रेड से 29, टैकल से 15, आलआउट से आठ और एक अतिरिक्त प्राप्त किए।

वहीं मेजबान हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने नौ और मोनू गोयत तथा नवीन ने तीन-तीन अंक जुटाए। हरियाणा ने रेड से 19, टैकल से पांच और दो अतिरिक्त अंक लिए।

The post प्रो कबड्डी लीग-6 : यू मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को 53-26 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.