मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना टेस्ट डेब्यू करने को तैयार हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में होने वाले टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे। इसी साल पृथ्वी की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम में विश्वकप जीता था। पूरे विश्वकप में पृथ्वी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था।
प्रथम श्रेणी मैचों में भी बनाये रन

पृथ्वी शॉ ने अभी तक सिर्फ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। इन 14 मैचों की 26 पारियों में उन्होंने 56.72 की औसत से रन बनाये हैं। इसमें 5 अर्धशतक और 12 शतक भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने यह करीब करीब 77 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं।
आज हम आपको पृथ्वी के करियर की कुछ उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं
# पृथ्वी शॉ को पहली बार सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के कुछ ही दिन बाद मिली। 14 साल के पृथ्वी ने मुंबई की प्रतिष्ठित स्कूल टूर्नामेंट हैरिस और शील्ड में 546 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के बाद वह रातोंरात पूरी मीडिया में छा गए।
# 17 साल की उम्र में शॉ ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। 2016-17 रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में उन्होंने मुंबई की तरफ से तमिलनाडू के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। पहली पारी में 4 रन बनाकर आउट होने वाले शॉ ने दूसरी पारी में 120 रन बनाकर अपनी को फाइनल में पहुंचा दिया था।

# इसके बाद शॉ को सितंबर 2017 में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में उनके सामने इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने पहली पारी में 154 रनों की शानदार पारी खेली दी। उस समय उनकी उम्र 18 साल भी नहीं थी।
# अंडर-19 विश्वकप में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया और टीम वहां विजेता रही। पृथ्वी ने यह टूर्नामेंट में 65 की औसत से 261 रन बनाये थे।
# आईपीएल की नीलामी में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.20 करोड़ रूपये में खरीदा था। उन्हें शुरूआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। 9 मैचों में शॉ ने 153 की स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाये।

# अब 18 साल और 329 दिन की उम्र में पृथ्वी शॉ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने को तैयार हैं। वह भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 293वें खिलाड़ी होंगे।
The post युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब तक ये 6 उपलब्धियां कर चुके हैं अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.