Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच टीमों के नाम है टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 600 रन बनाने का रिकॉर्ड, जाने भारत का स्थान

क्रिकेट का इतिहास बड़ा ही दिलचस्प रहा है। साल 1877 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशल टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई जिसके बाद से इस खेल में जबरदस्त रोमांच देखा गया। इस बीच आपको बताते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी में किस बल्लेबाज की हुकुमत रही।

तो आईए आपको बताते हैं टॉप-5 टीमें जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 600 का स्कोर बनाने में रही सफल……

ऑस्ट्रेलिया

विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक रही ऑस्ट्रेलिया का शुरुआत से ही रूतबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हर तरह के फॉर्मेट में अपना दम दिखाया है।

क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम सबसे ज्यादा बार 600 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में 31 बार 600 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इस दौरान इनका सबसे बड़ा स्कोर 758 रन रहा है।

भारत

भारतीय टीम ने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत साल 1932 में की। इसके बाद भारतीय टीम को अपना पांच जमाने में जरूर कुछ दशकों का समय  लगा लेकिन पिछले करीब 20 साल के भारतीय रिकॉर्ड को देखे तो जबरदस्त सुधार हुआ है।

भारतीय टीम ने भले ही शुरुआती काफी सालों तक संघर्ष किया लेकिन बावजूद इसके अपने इस 86 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में वो 27 बार 600 रनों से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही है जो दूसरे सबसे ज्यादा हैं। भारत का उच्चतम स्कोर 759 रन रहा है।

वेस्टइंडीज

एक समय क्रिकेट इतिहास की बेताज बादशाह वेस्टइंडीज की टीम ने भी अपने गोल्डन पीरियड में खूब कमाल किया है। वेस्टइंडीज की टीम ने इस दौरान क्रिकेट की हर टीम को पटखनी दी है।

पिछले करीब 10-15 सालों से अपना स्तर गिरने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 20 बार 600 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही है। जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 790 रन रहा।

इंग्लैंड

इंग्लैंड…. क्रिकेट का जन्मदाता। इसी टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला टेस्ट मैच खेला था। इंग्लैंड की टीम ने भी समय-समय पर अपने प्रदर्शन से खास छाप छोड़ी है। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लिश टीम का प्रदर्शन जरूर उतार-चढ़ाव वाला रहा।

लेकिन इस दौरान इस टीम ने 19 बार 600 से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इंग्लैंड ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 903 रनों का उच्चतम स्कोर बनाया था।

पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वैसे क्रिकेट में वैसी कामयाबी हासिल नहीं हुई जैसी दूसरी प्रमुख टीमों ने हासिल की है फिर भी इस टीम ने कई बार अपने प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट में चौंकाया जरूर है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रमुख टीमों के बीच जगह बनाने में कामयाब रही है जिन्होंने 13 बार 600 का आंकड़ा पार किया। उनका उच्चतम स्कोर 765 रन रहा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इन पांच टीमों के नाम है टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 600 रन बनाने का रिकॉर्ड, जाने भारत का स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.