Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ 649 रन बनाते ही सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी भारत, जाने कौन हैं पहला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 649/9 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। भारत के लिए 3 बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। इसमें पृथ्वी शॉ, विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया।

31वीं बार 600 से बड़ा स्कोर

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह 31वां मौका था जब भारतीय टीम ने पारी में 600 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस मामले में टीम दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा 4 बार भारत की टीम ने 700 का आंकड़ा भी पार किया है। सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो भारत ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 759/7 का स्कोर बनाया था। उस मैच में करुण नायर ने 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के नाम रिकॉर्ड

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया टीम के नाम दर्ज है। कंगारू टीम ने 35 बार इस आंकड़े को पार किया है। उनका सबसे बड़े टेस्ट स्कोर 758/8 रह है। यह उन्होंने 1955 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए उस मैच में 5 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी। इसके साथ हीकंगारू टीम ने अभी तक 4 बार 700 का आंकड़ा भी पार किया है।

बाकि टीमें काफी पीछे

अन्य टीमों की बात करें तो कोई भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के आसपास भी नहीं दिखती। तीसरे नंबर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम आती है। दोनों ही टीमों ने 20-20 बार टेस्ट मैच की एक पारी में 600 या उससे ज्यादा का रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट मैच की पारी में 2 बार 800 का आंकड़ा पार किया है और यह भी एक रिकॉर्ड है।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम का नंबर आता है। पाकिस्तान ने 15 बार टेस्ट मैचों की एक पारी में 600 या उससे ज्यादा रन बनाये हैं। पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार टेस्ट मैच की पारी में 700 या उससे ज्यादा रन बनाये हैं।

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ 649 रन बनाते ही सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी भारत, जाने कौन हैं पहला appeared first on SportzWiki Hindi.