Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रेंट बोल्ट नाम का आया तूफान, 6,6,6,6,6,4,4,4,4,4,4 की मदद से 37 गेंदों में बना डाले इतने रन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. गौरतलब है, कि उनका नाम दुनिया के महान तेज गेंदबाजो में लिया जाता है.

ट्रेंट बोल्ट अपनी तेजी व स्विंग होती गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजो को घुटने टेकने में मजबूर कर देते है. कई युवा खिलाड़ी उन्हें अपना हीरो मानते है.

बल्ले से मचाया धमाल 

आपकों बता दें, कि अपनी धारधार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ट्रेंट बोल्ट ने इसी बीच अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाया हैं.

दरअसल, ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में नोर्थान डिस्ट्रिक्स के लिए खेलते हुए ओटोगों के खिलाफ 37 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली हैं. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 6 चौके व 5 शानदार छक्के लगाये.

मार्क क्रेग के एक ही ओवर में बना डाले 28 रन 

बता दें, कि ट्रेंट बोल्ट ने अपनी इस तूफानी पारी में स्पिनर मार्क क्रेग एक ही ओवर में कुल 28 रन बना डाले थे. मार्क क्रेग की शुरूआती 3 गेंदों पर बोल्ट ने तीन छक्के मिडविकेट की तरफ लगाये.

उसके बाद चौथी गेंद पर स्लिप की तरफ से उन्हें चौका मिल गया. पांचवी गेंद डॉट रही, लेकिन छठी गेंद पर एक बार फिर ट्रेंट बोल्ट ने शानदार छक्का लगा दिया.

मुश्किल स्तिथि में आकर बनाये रन 

बता दें, कि ट्रेंट बोल्ट उस वक्त बल्लेबाजी करने आये थे जब नोर्थान डिस्ट्रिक्स 59 रन पर 8 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. नोर्थान डिस्ट्रिक्स के लिए इस मैच में केन विलियम्सन जहां मात्र 1 रन ही बना पाये. वहीं बीजे वाटलिंग और कॉलिन डी ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे.

बता दें, कि इस मैच में अटोगो की टीम ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में मात्र 108 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी. इसके जवाब में ट्रेंट बोल्ट की 61 रन की पारी की बदलौत नोर्थान डिस्ट्रिक्स की टीम 134 रन बनाने में कामयाब रही और 24 रन की महत्यपूर्ण बढ़त नोर्थान डिस्ट्रिक्स को मिली.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ट्रेंट बोल्ट नाम का आया तूफान, 6,6,6,6,6,4,4,4,4,4,4 की मदद से 37 गेंदों में बना डाले इतने रन appeared first on SportzWiki Hindi.