भारतीय क्रिकेट टीम में हाल ही में अपने टी-20 और वनडे करियर का डेब्यू करने वाले युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज दीपक चाहर के आगरा स्थित घर में चोरो के द्वारा चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। राजस्थान के लिए खेलने वाले दीपक चाहर के घर में चोरी करने आए चोर चोरी को अंजाम देते उससे पहले ही उनकी मां के शोर से भाग खड़े हुए।
भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के घर में चोरी का प्रयास

राजस्थान टीम के कप्तान और भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर के आगरा के मानसरोवर स्थित मकान में मंगलवार को दीपक चाहर के घर में चोरों ने धावा बोलने की कोशिश की लेकिन वो चोरी करने में नाकाम रहे।

रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को जब चोर दीपक चाहर के घर चोरी के इरादें से आए तो उस दौरान घर में केवल उनकी मां ही मौजूद थी। अपने घर में चोरों के घुसने की आहट से दीपक चाहर की मां ने शोर किया और वहां से चोर भाग खड़े हुए।
दीपक चाहर की मां की समझदारी से चोर नहीं हो सके अपने मंसूबों में कामयाब
दीपक चाहर की मां की समझदारी से चोर अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके और खाली हाथ ही भागना पड़ा। इसके बाद स्थानीय पुलिस की तेज कार्यवाही से चोरी करने आए 6 चोरों को गिरफ्त में ले लिया है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने दीपक चाहर के घर में जब घुसने का प्रयास किया था, तो उस दौरान उनकी मां अकेली ही घर में मौजूद थीं। चोरों ने पूरी योजना के तहत सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए।
स्थानीय पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार
चोर अपने मंसूबों को अंदाज देने की तैयारी कर ही रहे थे कि दीपक चाहर की मां को भनक लग गई और उन्होंने जमकर शोर किया। ऐसे में चोरों को उलटे पांव भागने पर मजबूर होना पड़ा।

इसके बाद मामला वहां की स्थानीय पुलिस शाहगंज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। जिन 6 चोरों को गिरफ्तार किया है उन पर पहले से ही आईपीएस धारा 412 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।साथ ही बताया जा रहा है कि इन चोरों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post दीपक चाहर के घर पर चोरों ने किया चोरी का प्रयास, 6 को पुलिस ने किया गिफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.