पुणे| यूपी योद्धा ने यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के 32वें मैच में बुधवार को पुनेरी पल्टन को 29-23 से हरा दिया। यूपी की छह मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह 16 अंकों के साथ जोन-बी में अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, पुनेरी को 10 मैचों में चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके बावजूद वह 32 अंकों के साथ जोन-ए में शीर्ष पर है।
हाफ टाइम तक 16-12 की बढ़त लेने वाली यूपी के लिए प्रशांत कुमार राय ने आठ, श्रीकांत जाधव ने छह और कप्तान ऋषांक देवदिगा ने चार अंक लिए। टीम ने रेड से 18, टैकल से नौ और दो अतिरिक्त अंक हासिल किए।
पुनेरी के लिए मोनू ने सात, नितिन तोमर ने पांच और रवि कुमार ने तीन अंक बटोरे। टीम ने रेड से 14, टैकल से पांच और चार अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।
The post प्रो कबड्डी लीग-6 : यूपी ने पुनेरी को दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.