हाल में में समाप्त हुए अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में हजरतुल्ला जजाई ने एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जमाये थे। टी-20 में इससे पहले यह कारनामा भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने किया था। उनके बाद कई बल्लेबाजों ने ओवर में 5 छक्के तो लगाये लेकिन 6 छक्के लगाने में असफल हो रहे थे। इस युवा बल्लेबाज के लिए अब एक और खुशखबरी है।
टी-10 लीग में लेंगे हिस्सा
हजरतुल्ला जजाई क्रिकेट अब टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस की तरफ से खेलते नजर आयेंगे। इस टीम के बल्लेबाजी कोच पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। इसकी घोषणा टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की।
10 ओवर के खेल वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 23 नवम्बर को यूएई में होगी। इसके सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 2 दिसंबर को होगा।
The Latest sensation from @ACBofficials Hazratullah Zazai who rocked in the Afghanistan Premier League with six sixes in an over is now part of the #MarathaArabians Family for #T10league season 2⃣#AalaReAala @T10LeagueTweets pic.twitter.com/07hr1DfTuO
— Maratha arabians (@MarathaArabians) October 25, 2018
हजरतुल्ला का शानदार टी-20 रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्ला जजाई का टी-20 में शानदार रिकॉर्ड रहा है। अपने 6 छक्के वाली पारी में उन्होंने 12 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। टी-20 क्रिकेट में इससे पहले युवराज सिंह और क्रिस गेल ही 12 गेंद में अर्धशतक बना चुके हैं।
उनके टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो 20 मैचों में उनके बल्ले से 160 की स्ट्राइक रेट और 35 की औसत से रन निकले हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी 3 मैचों में उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। उन्होंने यह रन 156.75 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं।
दिग्गजों से भरी है मराठा टीम

मराठा अरेबियंस की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई है। टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाने वाले राशिद खान इसी टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस टीम के लिए खेलते नजर आयेंगे।
मराठा अरेबियंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 नवम्बर को नॉर्थर्न वारियर्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम बंगाल टाइगर्स और पंजाब लेजेंड्स से भी भिड़ेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इस भारतीय टीम में शामिल हुआ अफगानिस्तान प्रीमीयर लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.