Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

6 साल बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन से ड्राप हो सकता है ये खिलाड़ी

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज समाप्त हो चुकी हैं. अब 6 नवंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.

बता दें, कि वनडे और टी-20 सीरीज तो इंग्लैंड की टीम ने आसानी से अपने कर ली थी, लेकिन टेस्ट सीरीज में श्रीलंका की टीम का पलड़ा कही ना कही भारी नजर आ रहा हैं.

पहले टेस्ट से ड्राप हो सकते है स्टुअर्ट ब्रॉड 

बता दें, कि 6 नवंबर को गाल में होने वाले टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड 6 साल में पहली बार टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्राप हो सकते हैं. दरअसल, गाल की पिच में स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलने की आशंका के चलते इंग्लैंड की टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरने का मन बना रही हैं.

इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट मैच में मोईन अली, आदिल रशिद और जैक लीच के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. वहीं जेम्स एंडरसन का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं.

एंडरसन का तेज गेंदबाजी में साथ देने के लिए सैम कुरेन या क्रिस वोक्स में से किसी एक का चुनाव हो सकता हैं. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका ऑलराउंडर बेन स्टोक्स निभाएंगे.

10  सालों में सिर्फ दो बार प्लेइंग इलेवन से हुए ड्राप 

पिछले 10 सालों में स्टुअर्ट ब्रॉड सिर्फ दो बार ही प्लेइंग इलेवन से ड्राप हुए हैं. उन्हें दोनों बार भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया गया था. उन्हें भारत दौरे के साल 2008 व 2012 दौरे में प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया गया था.

41 विकेट ले चुके हैं एशियाई पिचों में 

बता दें, कि एशियाई पिचों में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 17 मैचों में 41 विकेट लिए हैं, लेकिन इसके बावजदू भी सूत्रों के मुताबिक ब्रॉड का पहले टेस्ट में बाहर होना तय हैं. टीम मैनेजमेंट जेम्स एंडरसन के साथ पहले टेस्ट में जाना चाहती हैं. बता दें, कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 123 टेस्ट मैचों में अबतक कुल 433 विकेट हासिल किये हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 6 साल बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन से ड्राप हो सकता है ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.