टीम इंडिया के लकी चार्म कहे जाने वाले पीयूष चावला ने एक बड़ा दावा किया हैं, कि वो जल्दी ही टीम इंडिया में अपनी वापसी दर्ज करा सकते हैं. जी हाँ, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि खुद ये बात पीयूष चावला ने सबके सामने कही हैं. लगातार तीन सालो से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला अब जल्द ही आपको भारतीय टीम में दिख सकते हैं.

जेपी एकेडमी में खेल कार्यक्रम में कही बात
स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने यह बात खुद गुरुवार को जेपी एकेडमी में खेल कार्यक्रम में कही हैं. उन्होंने कहा कि
“भारतीय टीम से दूर रहते हुए भी मैं अपनी तैयारी को लगातार बरकरार रख रहा हूँ. ताकि मैं जल्दी से जल्दी टीम इंडिया में वापस आ सकूँ.”
इतना ही नहीं उन्होंने ये दावा भी किया कि
“मैं जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करूँगा और अब मैं खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ”
अनिल कुंबले से नहीं कर सकते कोई मुकाबला

स्पिन गेंदबाजी में माहिर पीयूष चावला का मानना हैं कि,
“अनिल कुंबले से स्पिन गेंदबाजी में कोई मुकाबला नहीं हैं, और वर्तमान समय में उनकी जगह किस को भी ले पाना या रख पाना बहुत मुश्किल है, क्योकि कुंबले ने इंडियन क्रिकेट को स्पिन गेंदबाजी में एक नया मुकाम हासिल कराया हैं. अनिल की गेंदबाज आज भी भारतीय गेंदबाजों के लिए किसी मिसाल से काम नहीं हैं.”
हमेशा अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें

क्रिकेट में उभरते हुए नए सितारों के बारे में पीयूष चावला से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि ,
“यहां हर किसी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना हैं, इसके लिए किसी भी रिजल्ट की प्रतीक्षा न करें. क्रिकेट को अपना सपना बनाने वाली नई पीढी को बस जमकर मेहनत करनी हैं. ताकि उन्हें उनके मुकाम तक आने से कोई भी न रोक सके.”
The post 6 साल से टीम से बाहर चल रहे टीम इंडिया के लकी चार्म को भरोसा, जल्द होगी टीम इंडिया में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.