Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव ने बताया इंग्लैंड में टीम से बाहर किये जाने के बाद ऐसा क्या किया जो पहले ही मैच में मिले 6 विकेट

भारत के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किये थे. इस दौरान उनकी गेंदबाज़ी का वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई भी जवाब नही था. वहीं मैच के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी का राज़ खोला.

टीम से बाहर होने के बाद खुद में सुधार किया 

कुलदीप ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“कलाई के गेंदबाज के लिए सफेद गेंद से लाल गेंद क्रिकेट में ढलना मुश्किल होता है. यह चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि आपको सहज होने में समय लगता है. सफेद गेंद सख्त होती है, उसकी ग्रिप अच्छी होती है, जबकि लाल गेंद मुलायम होती है और पकड़ बनाने में मुश्किल होती है.”

खुद को सहज करने में समय लगता है 

कुलदीप ने आगे कहा कि

“इंग्लैंड से लौटने के बाद मैं अपने कोच कपिल देव पांडे के पास कानपुर गया. तीन-चार दिन मैंने लाल गेंद से गेंदबाजी की. यह बेहद मुश्किल था, क्योंकि जब आप सफेद गेंद क्रिकेट खेलते हो तो आप लाल गेंद से रिदम नहीं बना पाते हो. मैं सिर्फ लाल गेंद को छोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था. लाल गेंद से आपको धीमी गेंद फेंकने की जरूरत होती है.

इंग्लैंड में नौ ओवर में एक भी विकेट नहीं ले पाने के जवाब में उन्होंने कहा कि

“शुरुआत में मैं वहां अच्छी लेंथ पर गेंद फेंकने का प्रयास कर रहा था. उस वक्त मैं ड्यूक गेंद का अनुभवी भी नहीं था. ड्यूक गेंद, एसजी गेंद से ज्यादा सख्त होती है. आपको इस गेंद से गेंदबाजी के लिए ढलने के लिए 10 से 15 दिन लगते हैं.”

आपको बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को पहले ही मैच में हरा दिया है. भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हरा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कुलदीप यादव ने बताया इंग्लैंड में टीम से बाहर किये जाने के बाद ऐसा क्या किया जो पहले ही मैच में मिले 6 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.