Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ की विस्फोटक पारी की बदौलत 7 साल बाद फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम

मुंबई की सितारों से भरी टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच चुकी है। 2011-12 सत्र के बाद यह पहला मौका है जब मुंबई की टीम फाइनल में पहुंची है। वहीं इस टीम ने 2006-07 में अंतिम बार विजेता बनी थी।

मुंबई ने वर्षा से प्रभावित बेंगलुरु में खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में हैदराबाद को वीजेडी से 60 रनों से अपने नाम किया। आज सुबह हैदराबाद के कप्तान अम्बाती रायडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल और अक्षत रेड्डी जल्द ही पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में सिर्फ रोहित रायडू ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। कप्तान अम्बाती रायडू भी सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

निचले क्रम के बल्लेबाज ने रोहित रायडू का साथ निभाया। 92 गेंद में अपना अर्धशतक बनाने वाले रोहित ने 115 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर लिया। वह 132 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन बनाये। मुंबई के लिए क्वार्टरफाइनल के हीरो तुषार देशपांडे 3 और रॉयस्टन डायस ने 2 विकेट लिए जबकि धवन कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस और शम्स मुलानी को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई की विस्फोटक शुरुआत

रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयष अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसी बल्लेबाजी के सामने 247 रन कभी मुश्किल नहीं होनी वाली थी। सलामी बल्लेबाज रोहित और शॉ ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी। रोहित ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन शॉ गेंदबाजों पर टूट पड़े। उनके कैच भी छूटे लेकिन रन गति धीमी नहीं होनी दी। सिर्फ 34 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।

रोहित शर्मा 17 रन और शॉ 61 रन बनाकर 3 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रेयष अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभाल ली। 25 ओवर में मुंबई का स्कोर 155/2 था तभी बारिश आ गई। अय्यर 55 और रहाणे 17 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद बारिश नहीं रुकी और मुंबई को वीजेडी नियम के तहत 60 रनों से जीत मिल गई।

हैदराबाद के लिए दोनों विकेट स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन ने लिया। अब 20 अक्टूबर को फाइनल में मुंबई की टीम दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली और झारखंड के मैच के विजेता टीम से भिड़ेगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ की विस्फोटक पारी की बदौलत 7 साल बाद फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.