इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पांच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल पल्लेकेले में खेला गया। तीसरे वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला और इस खलल के कारण श्रीलंका टीम को हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वर्षा से बाधित मुकाबले में श्रीलंका टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। श्रीलंक के द्वारा बनाए गए इस स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मात्र 3 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने 150 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज मॉर्गन 49 गेंदों में 58, तो बेन स्टोक्स 24 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को विजय बनाकर ही पवेलियन लौटे। श्रीलंका के लिए अमीला अपोंसो ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, तो अकीला धनंजय को भी एक विकेट मिला।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आदिल रशीद के शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। आदिल रशीद ने अपने 5 ओवर के स्पेल में 36 रन खर्च करके श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लैंड की पांच वनडे सीरीज में 2—0 से आगे हो गई है। इस सीरीज के पहले मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था।