भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वर्तमान समय में वनडे और टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. वह अपने बल्ले से अबतक कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं.
दूसरे वनडे में 81 रन बनाते ही 10000 रन किये पूरे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जा रहा हैं. इस दूसरे वनडे मैच में 81 रन बनाते ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 10000 रन पूरे कर लिए हैं.
बने सबसे तेज 10000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

बता दें, कि मात्र 205 पारियों में ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने 10000 रन पूरे किये हैं. वह वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. बता दें, कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किये थे.
विराट ने स्वभाव के विपरीत बनाया दस हजार रनों का जश्न

बता दें, कि अपने दस हजार रनों का जश्न कप्तान विराट कोहली ने अपने स्वभाव से विपरीत बनाया. वह हमेशा अपनी उपलब्धियों को काफी आक्रमक अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने काफी शांत स्वभाव से अपने 10000 रनों का जश्न मनाया.
कोच रवि शास्त्री ने खड़े होकर बजाई तालियाँ

विराट कोहली के 10000 रनों का अभिवादन टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी खड़े होकर किया और उनके लिए तालियाँ बजाई. भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने कप्तान की इस उपलब्धि में खड़े होकर तालियाँ बजाई.
यहाँ देखे विराट कोहली के 10000 रन बनाने का वीडियो
King Kohli
pic.twitter.com/tNIJxt62ae
— BCCI (@BCCI) October 24, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 81वां रन बनाते ही दस हजार रन पूरा करने पर विराट कोहली ने धोनी के साथ किया कुछ ऐसा जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.