Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम के 86 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम चार टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

इन दोनों ही शृंखलाओं के लिए भारतीय टीम की घोषण की जा चुकी है। टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ ही विकेटकीपर पार्थिव पटेल की वापसी हुई है।

चौथा वनडे: ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगी रनों की बरसात, भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है ये बदलाव

छह दिसम्बर से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला के लिए भारतीय टीम में पार्थिव पटेल को ऋषभ पंत के साथ जगह दी गई है। संयोगवश भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट इतिहास में 86 साल में पहली बार टीम में दो बाएं हाथ के विकेटकीपरों को जगह दी गई है।

भारत-वेस्टइंडीज चौथा वनडे आज: विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

इससे पहले भी विदेशी दौरों पर कई बार दो विकेटकीपरों को भेजा गया, लेकिन पहली बार दो विकेटकीपरों को एक साथ विदेशी दौरे पर भेजा जा रहा है।

वहीं इस दौरे के लिए एक दिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को भी भारतीय टीम में जगह दी गई है। पंत ने हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था।

वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में की 1-1 की बराबरी, भारत को दी 43 रन से मात

रोहित शर्मा ने इसी साल जनवरी में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। भारतीय टेस्ट टीम में एक बार फिर से शिखर धवन की अनदेखी की गई।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तुलना की इस दिग्गज बल्लेबाज से

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मुरली विजय, केएल राहुल,चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।