Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड, चमके सौरभ तिवारी

विजय हजारे ट्रॉफी में आज झारखंड और महाराष्ट्र के बीच टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को वीजेडी मेथड से 8 विकेट से जीतकर झारखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस कैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के दौरान कई बार बारिश भी आई।

शुरुआत से दबाव में थी महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की टीम शुरुआत से ही झारखंड के गेंदबाजी के सामने जूझती नजर आई। वरुण आरोन और राहुल शुक्ला ने टॉप के 3 बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इसमें रुतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने जैसे बल्लेबाज शामिल थे।

इसके बाद कप्तान राहुल त्रिपाठी और रोहित मोटवानी ने पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से निकालने की कोशिश की। राहुल त्रिपाठी (47) के आउट होने के बाद विकेट की झड़ी लग गई। पूरी महाराष्ट्र की टीम सिर्फ 181 रनों पर पवेलियन लौट गई। मोटवानी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाये।

झारखंड के लिए गेंदबाजी में युवा अनुकूल रॉय ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं राहुल शुक्ला को भी 3 विकेट मिला। तेज गेंदबाज वरुण आरोन को 2 और शाहबाज़ नदीम को 1 विकेट हासिल हुआ।

आसानी से हासिल किया लक्ष्य

झारखंड के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और आनंद सिंह ने काफी धीमी शुरुआत की। 7 ओवर में टीम का स्कोर सिर्फ 6 रन ही था। आनंद सिंह 36 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके कुछ समय बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद झारखंड को 47 ओवर में 174 रनों का टारगेट मिला।

कप्तान ईशान किशन भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। शशिम राठौड़ और सौरभ तिवारी टीम को लक्ष्य के तरफ ले जा रहे थे, लेकिन फिर बारिश आ गई। बारिश के बाद झारखंड को 42 गेंदों में 38 रन बनाने का लक्ष्य मिला। दोनों ही बल्लेबाजों ने आसानी से 8 गेंद बाकि रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

राठौड़ 53 और सौरभ तिवारी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। महाराष्ट्र के लिए श्रीकांत मुंडे और समद फलाह ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया। झारखंड की टीम 18 अक्टूबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दिल्ली से भिड़ेगी।

The post विजय हजारे ट्रॉफी: महाराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड, चमके सौरभ तिवारी appeared first on SportzWiki Hindi.