Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: अपने विजयी रथ को जारी रखते हुए भारत ने जापान को 9-0 से हराया

मस्कट (ओमान): भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने विजयी रथ को जारी रखते हुए यहां हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले गए तीसरे मैच में भी जीत हासिल की। भारत ने रविवार देर रात खेले गए अपने तीसरे राउंड-रोबिन मैच में जापान को 9-0 से हराया। इस मैच में मंदीप सिंह ने अपनी हैट्रिक भी बनाई। चौथे ही मिनट में मंदीप ने पहला गोल करते हुए अपनी हैट्रिक की शुरुआत की और भारतीय टीम का खाता खोला। गुरजंत सिंह ने आठवें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

हरमनप्रीत ने 17वें और उसके बाद 21वें मिनट में जापान के पाले में गोल दागे और भारत का स्कोर 4-0 कर दिया। प्रतिद्वंद्वी टीम को खाता खोलने का एक भी मौका न देते हुए आकाशदीप सिंह की ओर से 36वें मिनट में गोल के दम पर भारत ने पांचवां गोल हासिल किया।

दूसरे हाफ में सुमित ने 42वें मिनट में भारत के लिए छठा गोल दागा। 45वें मिनट में ललित उपाध्याय ने सातवां गोल किया। मंदीप ने 49वें और 57वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 9-0 से जीत दिलाई। भारतीय टीम अपना चौथा राउंड रोबिन मैच 23 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ खेलेगा।

The post एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी: अपने विजयी रथ को जारी रखते हुए भारत ने जापान को 9-0 से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.