Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछली 9 पारियों में लगातार बोल्ड या एलबीडबल्यू हुए हैं विराट के पसंदीदा लोकेश राहुल

भारत और वेस्टइंडीज के हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम 311 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहले पारी में भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम को विस्फोटक शुरुआत की। हालाँकि, दूसरे छोर से केएल राहुल लगातार जूझते नजर आ रहे थे। वह सिर्फ 4 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार दो गए।

बोल्ड हुए राहुल

केएल राहुल

केएल राहुल पहली गेंद से पिच पर जूझते नजर आ रहे थे। कोई भी गेंद उनके बल्ले के बीच में नहीं लगी। वह 4 रन बनाकर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

राहुल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 एन बनाने के लिए 25 गेंद खेले। वह पूरी पारी में लगातार अंदर आणि वाली गेंदों पर जूझते नजर आ रहे थे और इसी वजह से पवेलियन लौट गए।

लगातार 9 बार हुए एलबीडबल्यू या बोल्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार अंदर आती गेंदों पर परेशान होते रहे हैं। विपक्षी टीम ने भी इसका पूरा फायदा उठाना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड दौरे पर भी अंतिम पारी को छोड़ दे तो वह लगातार परेशान थे।

इंग्लैंड दौरे में लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी से अब तक राहुल या तो बोल्ड हुए हैं या फिर एलबीडबल्यू। जिसमें 4 एलबीडबल्यू और 9 बोल्ड शामिल है।

आगे और मुश्किल दौरा

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। वहां टीम को 4 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास मिचेल स्टार्क और पीटर सिडेल जैसे तेज गेंदबाज हैं जो लगातार इन स्विंग गेंदबाजी करते हैं।

राहुल को अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करना है तो उन्हें अपने आप में सुधार लाने की काफी जरूरत है। टीम के दो अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन पहले से बेंच पर हैं और मयंक अग्रवाल भी अपनी बारी के इंतजार में हैं। राहुल का ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो उन्हें जल्द ही टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

The post पिछली 9 पारियों में लगातार बोल्ड या एलबीडबल्यू हुए हैं विराट के पसंदीदा लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.