इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचो की सीरीज के दूसरे मैच में कैरेबियाई टीम को 10 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज 2—0 से जीतने में सफल हुए। हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 127 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 56 रन की बढ़त पाने वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे, जिसे सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज के बाद मेहबान टीम के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
पृथ्वी शॉ ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम, इस मामलें में बने भारत के सबसे युवा खिलाड़ी
टेस्ट सीरीज में सभी भारतीय गेंदबाजों व बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए ये सीरीज दुर्भाग्य रही। क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज में दो बार 92 रनों पर आउट हुए और दोनों बार अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाने से चूक गए। इसी के साथ पंत टेस्ट मैचों में दो बार 92 रनों पर आउट होने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं।
उमेश यादव ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे 19 साल तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं बना सका
ऋषभ पंत से पहले ये कारनामा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। महेन्द्र सिंह धोनी भी टेस्ट में दो बार 92 रनों पर आउट हो चुके हैं। साथ ही ऋषभ पंत ने