Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- अजिंक्य रहाणे 97 रन पर मनाने लगे शतक का जश्न तो सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा छा गयी चेहरे पर मायूसी

भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज के खिलाफ जंग के दूसरी ओर घरेलू सर्किट में वनडे टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी में शनिवार को जबरदस्त फाइनल मुकाबला देखने को मिला। इस देवधर ट्रॉफी में हाई स्कोरिंग रोमांच के बीच भारत-सी ने भारत-बी को 29 रनों से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया।

देवधर ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत-सी ने किया खिताब पर कब्जा

शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में देवधर ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत-सी का श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारत-बी की टीमें आमने-सामने थी।

इस मैच में अजिंक्य रहाणे की भारत-सी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत-बी को 29 रन से हरा दिया। भारत-सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारत-बी 323 रन बनाकर ढेर हो गई।

अजिंक्य रहाणे को मैच में करना पड़ा अजीब स्थिति का सामना

इस मैच में भारत-सी की टीम के लिए अजिंक्य रहाणे के अलावा धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना भी खेल रहे थे। मैच के दौरान सुरेश रैना की तरफ से एक मजेदार इशारा हुआ जिसमें उन्होंने अजिंक्य रहाणे को शतक के सेलिब्रेशन से रोकने की कोशिश की।

इस मैच में भारत के टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 144 रन बनाए। लेकिन इस पारी के दौरान अजिंक्य रहाणे को एक बार एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा।

स्कोरबोर्ड की गलती से रहाणे ने कर दिया 97 रन पर ही शतक का सेलिब्रेशन

दरअसल इस मैच में भारत-सी के कप्तान अजिंक्य रहाणे 96 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने लॉंग ऑन की दिशा में खेलकर एक रन पूरा किया। इससे रहाणे का स्कोर 97 रन हुआ लेकिन स्टेडियम में स्कोरबोर्ड पर रहाणे के स्कोर को 100 रनों का दिखाया।

सुरेश रैना ने अजिंक्य रहाणे को ड्रेसिंग रूम से सेलिब्रेशन करने से रोका

ऐसे में अजिंक्य रहाणे भी कंफ्यूज हो गए और उन्होंने शतक होने का सेलिब्रेशन करना शुरू किया, लेकिन वहीं उनके साथी सुरेश रैना को सही स्कोर की जानकारी थी तो उन्होंने रहाणे को ड्रेसिंग रूम से ही सेलिब्रेशन नहीं करने को कहा।

खुद अजिंक्य रहाणे इस स्कोरबोर्ड पर गलती होने के कारण बड़ी दुविधा में पड़ गए। आखिर में रहाणे ने अपना शतक पूरा करने के बाद शतक का जश्न मनाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- अजिंक्य रहाणे 97 रन पर मनाने लगे शतक का जश्न तो सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा छा गयी चेहरे पर मायूसी appeared first on SportzWiki Hindi.