Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली, धोनी, रोहित का पसीना छुड़ाने वाला यह गेंदबाज खुद हो चुका हैं 99 रन पर आउट

आज हम आपकों उस दिग्गज तेज गेंदबाज का नाम अपने इस खास लेख में बताने वाले हैं. जिसने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के दम पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाये हैं. हालाँकि, आपकों यह भी बता दे, कि यह तेज गेंदबाज खुद 99 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करते हुए आउट भी हो चुका हैं.

कोहली, धोनी, रोहित के पसीने छुड़ाने वाले स्टार्क हो चुके हैं 99 रन पर आउट 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले मिचेल स्टार्क खुद 99 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. वैसे तो मिचेल स्टार्क एक तूफानी तेज गेंदबाज माने जाते हैं, जो लगातार 145 किमी से ज्यादा की रफ़्तार से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन वह थोड़ा बहुत बल्लेबाजी भी कर लेते हैं.

भारत के खिलाफ ही खेली थी 99 रन की पारी

बता दें, कि मिचेल स्टार्क ने 99 रन की यह शानदार पारी भारतीय टीम के खिलाफ ही खेली थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में साल 2013 की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था.

इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 144 गेंदों पर 99 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कुल 14 चौके लगाये थे. हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसा रहा हैं मिचेल स्टार्क का अबतक का क्रिकेट करियर 

बता दें, कि मिचेल स्टार्क अबतक ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 45 टेस्ट मैच, 72 वनडे मैच और 22 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 21.16 की बल्लेबाजी औसत से 1206 रन बनाये हुए हैं.

वहीं उन्होंने 72 वनडे मैच में 262 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जहां 185 विकेट हासिल किये हुए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 141 विकेट हैं. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के भी उनके नाम 30 विकेट हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली, धोनी, रोहित का पसीना छुड़ाने वाला यह गेंदबाज खुद हो चुका हैं 99 रन पर आउट appeared first on SportzWiki Hindi.