Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नौवें बासेल खिताब के साथ 99वें पर पहुंचे फेडरर

बासेल
ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने क्वालिफायर रोमानिया के मारियस कोपिल को 7-6, 6-4 से हराकर नौवीं बार स्विस इंडोर्स बासेल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। फेडरर का यह 99वां एटीपी टूर खिताब है। फेडरर के खिताबों के खजाने में बासेल और हाले में 9-9 खिताब, विंबलडन में 8 खिताब तथा सिनसिनाटी और दुबई में 7-7 खिताब जीते हैं। कभी बासेल के कोर्ट पर बॉल ब्वॉय की भूमिका निभाने वाले 37 वर्षीय फेडरर ने यहां अपने लगातार मैच जीतने की संख्या 20 पहुंचा दी है और इस टूर्नामेंट में अपना करियर रिकार्ड 71-9 कर लिया है। फेडरर ने पिछले 12 वर्षाें में यहां हर बार फाइनल में पहुंचे हैं। वह यहां लगातार चार बार खिताब जीत चुके हैं। खिताब जीतने के बाद भावुक होते हुये फेडरर ने कहा कि अपने गृह नगर में आना और खिताब जीतना एक रोमांचक अनुभव है। मैं नहीं जानता कि यह शायद आखिरी बार हो जब मैं यहां खेल रहा हूं। यह मेरे शहर में मेरी आखिरी जीत भी हो सकती है। इसलिये यह जीत मेरे लिये काफी मायने रखती है।